पूंजीपथरा पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 50 पाऊच अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

spot_img
Must Read

रायगढ़, 18 मार्च । अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पूंजीपथरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देलारी में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम देलारी निवासी संतराम राठिया उर्फ मुंचू (45 वर्ष) अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पाली कच्ची मार्ग पर बेचने जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा के निर्देश पर टीम ने गौठान के पास घेराबंदी कर आरोपी को कंधे पर प्लास्टिक बोरी लिए पकड़ा। तलाशी में बोरी से 50 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) महुआ शराब, कुल 10 लीटर बरामद हुई।
आरोपी संतराम राठिया के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस रेड में प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह, जगीत राठिया, सतीश सिंह और आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, निर्दोष लकड़ा एवं हेमसागर पटेल की अहम भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा – आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद से विकास की ओर...

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री...

More Articles Like This