स्टाइगर से जुआ खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई

spot_img
Must Read

2 मार्च, रायगढ़ । जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कोतरारोड़ पुलिस ने आज जिंदल पार्किंग, पतरापाली के पास छापा मारकर स्टाइगर गोटी से जुआ खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तीन नग स्टाइगर गोटी और 1030 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की उर्फ विकास भारती (35), निवासी सांगी तराई, थाना जूटमिल और बंटी उर्फ मो. अजीज (40), निवासी प्रगति नगर, थाना जूटमिल के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 इस कार्रवाई में थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का और आरक्षक चंद्रेश पांडेय, घनश्याम सिदार शामिल रहे। कोतरारोड़ पुलिस जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This