वाहन चेकिंग दौरान चक्रधरनगर पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, 7.220 किलो गांजा बरामद

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

13 जनवरी, रायगढ़ । चक्रधरनगर पुलिस ने आज सुबह वाहन चेकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। आज सुबह मिनी स्टेडियम पर मंत्रीगण के आगमन के मद्देनजर व्हीआईपी ड्यूटी के तहत ग्राम चिटकाकानी के पास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक और संदिग्ध वाहनों की जांच चल रही थी। संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान, एक मोटरसाइकिल सवार की हरकतों ने पुलिस का ध्यान खींचा। जांच प्वाइंट से कुछ दूर मोटरसाइकिल सवार ने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। भागने के प्रयास में मोटर सायकल के पीछे सवार युवक लड़खड़ा सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया, उसका साथी उसे छोड़कर मोटर सायकल से भागा। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कमलेश साहू (30 वर्ष) बताया और बैग में गांजा ले जाने की बात कबूल की और मोटर सायकल लेकर फरार हुये युवक को उसके गांव का राजकुमार साहू होना बताया । पुलिस टीम ने थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर विधिवत कार्यवाही करते हुए मौके पर आरोपी कमलेश साहू के कब्जे से कुल 7.220 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 86,640/- रूपये एवं आरोपी राजकुमार साहू का मोबाईल फोन की जप्त किया गया है । थाना चक्रधरनगर में आरोपी (1) कमलेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 30 वर्ष (2) राजकुमार साहू पिता कार्तिक राम साहू दोनों निवासी ग्राम बोईरडीह थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव, उप‍ निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक क्रमांक श्यामदेव साहू, आरक्षक अभय यादव और चन्द्रकुमार बंजारे शामिल थे । चक्रधरनगर पुलिस की मुस्तैदी से मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है, चक्रधरनगर पुलिस ने फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This