spot_img
spot_img
spot_img
Monday, March 16, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत घरघोड़ा भाजपा मंडल में प्रशिक्षण वर्ग शिविर का हुआ आयोजन…पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान पर दिया व्याख्यान

spot_img
Must Read

रायगढ़ (घरघोड़ा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत रायगढ़ जिले के घरघोड़ा भाजपा मंडल में 24घंटे का आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। शिविर के उद्घाटन अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, अतिथि एवं वक्ता रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, रायगढ़ जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, वक्ता सतीश बेहरा ,जिला महामंत्री विकास केडिया के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। भाजपा ध्वज के ध्वजारोहण तत्पश्चात अतिथियों वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वंदे मातरम एवं राज्य गीत का सामूहिक गान किया गया। कार्यकर्ताओं

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

के द्वारा अतिथियों एवं वक्ताओं का स्थानीय उत्पाद एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित साहित्य भेंट करके अभिनंदन किया गया । उद्घाटन सत्र के वक्ता सतीश बेहरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में“भाजपा का इतिहास एवं विकास” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, समर्पण और निरंतर जनसेवा एवं विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011


उन्होंने कहा आज देश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता और जनता का अटूट विश्वास हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। हम सभी का कर्तव्य है कि संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाकर राष्ट्रहित के इस अभियान को और अधिक सशक्त करें। घरघोड़ा भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग शिविर के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में एवं द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं अध्यक्षता के रूप में सहनू पैकरा जनपद अध्यक्ष घरघोड़ा सम्मिलित हुए। मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया इनमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान , संगठन की कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, सोशल मीडिया एवं बूथ प्रबंधन, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन तथा व्यवहारिक सत्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान पर व्याख्यान किया । उन्होंने द्वितीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी के विचार और दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, एकात्मक मानव दर्शन, भाजपा का मूल दर्शन, पंचनिष्ठा ,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विचार परिवार और साझा उद्देश्य पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण महाभियान को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। तृतीय सत्र में कार्य पद्धति विषय पर वक्ता के रूप में जिला महामंत्री जतिन साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित एवं प्रशिक्षित किए। चतुर्थ सत्र के वक्ता जिला महामंत्री विकास केडिया ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय एवं संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए एवं पंचम सत्र में सोशल मीडिया एवं आई टी सेल रायगढ़ भाजपा जिला प्रभारी अंशु टुटेजा ने वक्ता के रूप में सोशल मीडिया ए आई , मन की बात, नमो ऐप ,सरल ऐप के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिए। षष्ठम सत्र के वक्ता रायगढ़ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने भाजपा के बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रम, बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी देकर एवं प्रशिक्षित किया। भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सफल पूर्वक आयोजन किया गया। घरघोड़ा मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अतिथिगण,भाजपा के जिला पदाधिकारी, आमंत्रित वक्तागण एवं मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं आपेक्षित श्रेणी के भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

श्री राम शोभा यात्रा को भव्य बनाने सभी समाज प्रमुखों ने लिया संकल्प…सर्व हिंदू समाज ने बैठक में श्री राम शोभायात्रा को भव्य बनाने...

रायगढ़ : करोड़ों हिन्दुओं के आस्था के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा 27...

More Articles Like This

error: Content is protected !!