spot_img
Thursday, June 18, 2026

देश को नुकसान पहुँचाने वाली ट्रेड डील के खिलाफ युवा कांग्रेस का संसद घेराव, रायगढ़ से जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल युवा साथियों के साथ दिल्ली में डटे

spot_img
Must Read

देश के हितों के साथ समझौता नहीं चलेगा – ट्रेड डील के खिलाफ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस में किया संसद का घेराव प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला प्रभारी आशिका कुजूर के निर्देश में युवा कांग्रेस द्वारा संसद घेराव कार्यक्रम में रायगढ़ से जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल युवा साथियों के साथ हुए शामिल नई दिल्ली,केंद्र सरकार द्वारा की जा रही विवादित ट्रेड डील के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में संसद घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। देशभर से हजारों युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल हुए और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल भी अपने युवा साथियों के साथ शामिल हुए। संसद घेराव के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ट्रेड डील को देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के हितों के खिलाफ बताया।

इस मौके पर आशीष जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। ऐसी ट्रेड डील से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और स्थानीय उद्योगों पर भी इसका गंभीर असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर केंद्र सरकार ने जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए तो देशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

रायगढ़ से पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी संसद घेराव में भाग लेकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया और देशहित में निर्णय लेने की मांग की।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!