पूंजीपथरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई: ग्राम गुडगुड में 10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

14 जनवरी, रायगढ़ । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ग्राम गुडगुड में शराब रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी विजय कुमार धनवार को उसके घर से 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गुडगुड में विजय कुमार धनवार अवैध रूप से शराब बेचने का कार्य कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने ग्राम गुडगुड में दबिश दी और आरोपी को उसके घर पर पकड़ा। पूछताछ में उसने शराब बेचने के लिए रखने की बात कबूल की। घर के आंगन में छिपाकर रखे गए दो प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

आरोपी विजय कुमार धनवार (29 साल) के कृत्य को धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध मानते हुए पूंजीपथरा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This