spot_img
Thursday, August 6, 2026

सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाने अरुण का कार्यकर्ता से भेंट मुलाकात आज से

spot_img
Must Read

रायगढ़:- जिला अध्यक्ष की कमान सम्भालते ही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान कार्यकर्ताओ की भावना को समझने एवम तकलीफों को सुनने आज से अपने गृह निवास में कार्यकर्ता दरबार शुरू करने जा रहे है।

अपने सोशल हेंडल में अरुण धर द्वारा स्वम् इस बात को पोस्ट कर कार्यकर्ताओ के बीच सांझा किया गया कि वे कार्यकर्ताओ की सुनने अपने निवास में बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक उपस्थित रहेंगे।नवनियुक्त अध्यक्ष के पोस्ट के बाद कार्यकर्तावो में अलग ऊर्जा देखने को मिल रहा है।भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हर छोटे बड़े कार्यकर्ता के मध्य चर्चा आम है कि अब जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान जी से कार्यकर्ता अपनी मन की बात एवम तकलीफों को बेजीझक कह सकते है।

इस सम्बंध में जब अरुणधर दीवान से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि किसी भी पार्टी की शक्ति उस पार्टी के कार्यकर्ताओ की सक्रियता ही होती है।मेरा मुख्य उद्देश्य वो कार्यकर्ता जो दिन रात पार्टी को मजबूत करने अपना समय एवम सबकुछ पार्टी को समर्पित कर रहे है उनकी हर तकलीफ को सुनना एवम उसका निराकरण करना होगा।नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मैं सदैव कार्यकर्ताओं के लिए उपलब्ध रहूंगा जिसका मुख्य उद्देश्य होगा भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओ के साथ आम जनता को सत्ता एव शासकीय योजनाओ का लाभ पहुँचाना।

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!