कोतवाली पुलिस बलवा समेत संगीन धाराओं में काउंटर एफआईआर कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

भूमि के बंटवारे को लेकर दो भाई आपस में भिड़े और शिकायत लेकर पहुंचे थाने…..

रायगढ़।  रायगढ़ शनि मंदिर के पास रहने वाले दो भाई अभिषेक शर्मा तथा अभिनव शर्मा के बीच शनि मंदिर की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद है । दिनांक 09.08.2022 को विवादित भूमि के दिवाल को ढहाने को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे से झगड़ा, मारपीट किये । घटना की रिपोर्ट दोनों पक्षों द्वारा थाना सिटी कोतवाली में दर्ज  कराया गया है । अभिषेक शर्मा की पत्नी निशा शर्मा रिपोर्ट दर्ज करायी कि वे अपने कब्जे की दीवार के दीवार को ढहाने पर जेठ अभिनव शर्मा, उसकी पत्नी शालिनी शर्मा, बहन पायल शर्मा तथा धीरज शुक्ला व धीरज शुक्ला की पत्नी घर घुसकर गाली गलौच मारपीट किया गया है, आरोपियों पर धारा 147,149, 294, 452, 504, 323 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । 
वहीं दूसरे पक्ष अभिनव शर्मा की पत्नी शालिनी शर्मा द्वारा  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अभिषेक शर्मा हमारे पुराने घर में तोड फोड करवा रहा था जिसे रोक-टोक करने पर अभिषेक शर्मा उसकी पत्नी निशा शर्मा लेबर मीना ध्रुव तथा सीताराम उरांव निवासी जेल कांपलेक्स घर घुसकर, घर में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज मारपीट किए हैं, रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,506,323,452,427,34 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । 
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर एवं हमराह स्टाफ द्वारा आरोपी (1) अभिनव शर्मा पिता स्वर्गीय पूनमचंद शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी शनि मंदिर रायगढ़ (2) पायल शर्मा पिता स्वर्गीय पूनमचंद शर्मा 41 वर्ष परमहंस पांडे नगर कबीर चौक जूटमिल रायगढ़ (3) शालिनी शर्मा पति अभिनव शर्मा उम्र 30 वर्ष शनि मंदिर रायगढ़ (4) देवमती वैष्णव पति दूजेदास वैष्णव 55 वर्ष प्राची विहार रायगढ़ (5) नीरज कुमार शुक्ला पिता राधेश्याम शुक्ला 39 वर्ष निवासी प्राची विहार थाना चक्रधर नगर रायगढ़ दूसरे पक्ष के आरोपी (1) अभिषेक शर्मा पिता स्वर्गीय पूनमचंद शर्मा उम्र 42 वर्ष शनि मंदिर रायगढ़ (2) निशा शर्मा पति अभिषेक शर्मा 36 वर्ष शनि मंदिर रायगढ़ (3) मीना ध्रुव पति सीताराम उरांव उम्र 45 वर्ष जेल कांपलेक्स रायगढ़ (4) सीताराम उरांव पिता पैतराम उरांव 28 साल जेल कांपलेक्स रायगढ़ को संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This