डॉक्टर सोनल केडिया को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री के कर कमलों से मिला सुश्रुत सम्मान…रायगढ़ शहर का नाम हुआ रोशन

spot_img
Must Read

देश के प्रमुख समाचार संस्थान इंडिया न्यूज़ द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डॉक्टर्स डे पर प्रदेश के जाने माने चिकित्सकों का सम्मान किया गया । इस समारोह में रायगढ़ जिले से डॉक्टर सोनल केडिया को सम्मानित किया गया । उन्हें प्रतिष्ठित सुश्रुत सम्मान से सम्मानित किया गया । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के कर कमलों से डॉक्टर सोनल केडिया को सुश्रुत सम्मान प्राप्त हुआ ।

डॉक्टर सोनल केडिया जिले की प्रख्यात डायग्नोस्टिक्स संस्था अनुपम डायग्नोस्टिक्स की सह संचालिका हैं और लगभग एक दशक से मरीजों की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं । डॉक्टर सोनल केडिया देश के सर्वाधिक प्रतिष्ठित अस्पतालों में से एक , टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई से प्रशिक्षित हैं । उनकी विशेषज्ञता का लाभ जिले और प्रदेश के मरीजों को प्राप्त हो रहा है । डॉक्टर अरुण केडिया द्वारा स्थापित अनुपम डायगोनिस्टिक्स रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी के क्षेत्र में जिले में आज सर्वश्रेष्ठ संस्था के नाम से जानी जाती है । इसमें डॉक्टर सोनल केडिया का बराबर का योगदान है । इंडिया न्यूज़ ने उनकी सेवा और अपने क्षेत्र में बेजोड़ काबिलियत को देखकर उन्हें प्रतिष्ठित सुश्रुत सम्मान से नवाजा है जो रायगढ़ के लिए गौरव की बात है । डॉक्टर सोनल केडिया ने रायगढ़ का नाम रोशन किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This