जेएसपी फाउण्डेशन तमनार द्वारा स्थापित ’जनजीविका केन्द्र’ उद्यमियों के विकास में निभायेगी महत्वपूर्ण भूमिका

spot_img
Must Read

जनजीविका केन्द्र’ महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने हेतु समर्पित प्रयास: सीएन सिंह

तमनार:- जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नव स्थापित ’जनजीविका केन्द्र’ स्व सहायता समूह के महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं आर्थिक सशक्तिकरण के संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। इसके सहयोग से समूह की महिलाएॅ विभिन्न आय अर्जन गतिविधियों से जुडकर अपने व परिवार के आर्थिक स्थिति बेहतर करने में सक्षम हांेगी। ’जनजीविका केन्द्र’ एक छत के निचे विभिन्न प्रकार के आयअर्जन गतिविधियॉ -सेनेटरी पैड, पापड़ एवं ब्रेड बेकरी निर्माण के अत्याधुनिक उपकरणों की स्थापना की गई है। वहीं मशरूम उत्पादन, विभिन्न प्रकार के बड़ी पापड़, आचार बनाने के साथ इसके निर्माण बारीकियों से रूबरू करने के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। किसानों को श्री विधी, मिलेट उत्पादन के लिए प्रोत्साहन व प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।


नवस्थापित ’जनजीविका केन्द्र’ का शुभारंभ श्री छविनाथ सिंह, कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड, जेपीएल तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री डी.के. भार्गव, कार्यकारी उपाध्यक्ष, लायजन एवं जनसम्पर्क विभाग, श्री गजेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष, आपरेशन एवं मेंटनेंस विभाग, श्री एन.के.सिंह, सहायक उपाध्यक्ष के विशिष्ठ आतिथ्य, श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष सीएसआर, जेपीएल तमनार, श्री राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक एवं शताधिक उद्यमी ग्रामीणों की गरीमामय उपस्थिति में भगवान विश्वकर्मा को श्रीफल अर्पित व फीता काट कर किया गया।


इस अवसर पर अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में श्री छविनाथ सिंह, कार्यपालन निदेशक एवं यूनिट हेड, जेपीएल तमनार ने कहा कि अपने सामाजिक सरोेकार निर्वहन में संस्थान सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है। नव स्थापित ’जनजीविका केन्द्र’ स्व सहायता समूह की उद्यमी महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होनें कहा कि परिश्रमी महिलाएॅ इस केन्द्र में आयें, आय अर्जन के नये नये गतिविधियों, योजनाओं एवं और इसके बारिकियों के साथ बाजार उपलब्ध्ता से परिचित होकर आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनें। उन्होनें आश्वस्त किया कि क्षेत्रवासियों के सक्रिय सहयोग एवं संस्थान के समर्पित प्रयास से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में हम जरूर सफल होगें।
ज्ञातव्य हो कि जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार क्षेत्रीय महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण एवं जागरूकता के संकल्पना को मूर्त रूप प्रदान करने 200 स्व सहायता समूह का गठन किया है। जिसमें 2100 महिलाएॅ संबंध है। ये महिलाएॅ विभिन्न आयअर्जन गतिविधियों का संचालन कर अपने व परिवार की उन्मुखीकरण में प्रतिबद्ध हैं। इनके विकास के लिए जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार अनेक कौशल आधारित योजनाएॅ, वात्सल्य परियोजना, स्वावलबन एवं स्वशक्ति परियोजना का संचालन कर रही है, जो पूर्णतः महिलाओं के विकास पर आधारित है। इन उद्यमी व स्वावलबी महिलाओं को एक छत के निचे विभिन्न आयअर्जन गतिविधियाॉ व प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ही ’जनजीविका केन्द्र’ की स्थापना की गई हैै।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This