ऑनलाइन सट्टे पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, ग्राम कृष्णापुर में रेड कर मोबाइल पर सट्टा नोट कर रहे युवक को पकड़ा…

spot_img
Must Read

आरोपी से नकद 2,740 रूपये और सैमसंग मोबाइल जप्त, थाना कोतरारोड़ में जुआ प्रतिषेध अधिनियम की कार्रवाई…

11 मई रायगढ़ । कल रात्रि थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम कृष्णापुर का सुरेश उर्फ पिंटू सिदार स्कूल के पास मोबाइल पर लोगों से संपर्क कर सट्टा नोट कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जांच व माईनर एक्ट की कार्यवाही के लिये पेट्रोलिंग पर रवाना हुये थाने के स्टाफ को ग्राम कृष्णापुर जाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड़ा गया जो अपना नाम *सुरेश सिदार उर्फ पिंटू सिदार पिता बुंद राम सिदार उम्र 34 वर्ष सा0 कृष्णापुर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके टच स्क्रीन सैमसंग कम्पनी का मोबाईल को चेक करने पर व्हाटसएप में कई आनलाईन सट्टा बाजार का अंकों में सट्टा नंबर सट्टा लगाने वालों के लेन देन का रकम लिखा पाया गया । इस संबंध में सुरेश सिदार ने आनलाईन सट्टा-पट्टी से रूपये पैसो का हार जीत खेलाना स्वीकार किया । आरोपी सुरेश सिदार के कब्जे से एक सैमसंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल, नगदी रकम 2700, स्क्रीन शार्ट 06 पर्ची जिसमे 7150 रूपये का हिसाब लिखा है । आरोपी के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में अप.क्र. 187/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6, 7 के तहत कार्रवाई की गई है । रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This