कोतरारोड़ पुलिस ने डीजल और मोबाइल लूटपाट मामले के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

आरोपियों ने ड्रमों में डीजल भर कर ले जा रहे हैं दो व्यक्तियों से की थी 970 लीटर डीजल और 02 मोबाइल की लूटपाट…

आरोपियों से डीजल बिक्री का ₹41,200, एक वीवो मोबाइल और लूटपाट में प्रयुक्त स्कूटी किया जप्त…

13 मई रायगढ़ । कोतरारोड़ पुलिस ने पिछले साल दिसंबर माह में वृंदावन चौंक के पास कैंपर वाहन पर ड्रम में भरकर डीजल ले जा रहे दो युवकों से डीजल और मोबाइल की लूटपाट मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक लूटपाट किए डीजल खरीदी का आरोपी है ।

लूटपाट की घटना को लेकर 23 दिसंबर 2023 को थाना कोतरारोड में रिपोर्टकर्ता चंद्रशेखर बी.आर. पिता शिवप्रसाद बी आर उम्र 25 वर्ष साकिन नधिरा थाना बम्हनी जिला सोनभद्र उ.प्र. हाल मुकाम डोगाढकेल थाना भूपदेवपुर द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 दिसंबर की रात्रि करीब 10.00 बजे घडी चौक आदिवासी पेट्रोल पंप रायगढ़ से 04 प्लास्टिक के ड्रमों में 970 लीटर डीजल (कीमती ₹93,518) भरवाया था जिसे केम्पर वाहन में लेकर अपने हेल्फर तापस मुडा के साथ ढोंगाढकेल जा रहे थे कि वृन्दावंन चौक के पास 4 लडके दो स्कूटी में आये और इनहें NH 49 हाईवे पर कलकता ढाबा के आगे ले जाकर ड्रम सहित डीजल को उतारवा लिये और दोनों के मोबाइल को छिनकर भगा दिये । आवेदन पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 392 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

अपराध विवेचना माल मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर पीड़ित के बताए हुलिया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर मामले के संदेही वैभव सिंह ठाकुर निवासी बैकुंठपुर को हिरासत में लिए जिसने 22 दिसंबर की रात्रि अपने साथी मोहित शर्मा, विनय उर्फ विवेक, विनायक सिंह के साथ मिलकर वृंदावन चौक के आगे लाल परी ढाबा के पास कैंपर वाहन पर डीजल ले कर जा रहे वाहन को अपने कंट्रोल में लेकर डीजल बिक्री के लिए हाईवे पर ले गए। वाहन पर रखे डीजल ड्रम को उतरवाए और वाहन के ड्राइवर और हेल्पर का मोबाइल लूटकर उन्हें लगा दिए और लूटपाट किए 970 लीटर डीजल को खीरसागर के घर ले जाकर ब्रिकी किए। डीजल बिक्री का रूपयों को आपस में बांट लेना बताया । पुलिस ने आरोपी वैभव सिंह ठाकुर के मेमोरेंडम पर ₹12,700 नगद और एक वीवो मोबाइल, आरोपी विनायक सिंह से घटना में प्रयुक्त स्कूटी MP 04 SL 5552 एवं नगद रुपए 14500, आरोपी विनय उर्फ विवेक से 14,000 रुपए तथा आरोपी खीरसागर के मोबाइल पर फोन-पे की 4 ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट जिसमें आरोपियों को रुपए भेजने का उल्लेख है को जप्त किया गया है । लूटपाट का आरोपी मोहित शर्मा फरार है । मामले में धारा 411 आईपीसी विस्तारित कर कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपियों से कुल ₹41,200 , एक स्कुटी, एक मोबाइल जप्त कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर लूटपाट के अपराध में माल मुल्जिम पतासाजी की कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई कुसुम कैवर्त, हेमसागर पटेल, हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार राय, प्रेम सिदार, कांस्टेबल संदीप कौशिक, राजेश खांडे, संजय केरकेट्टा और चंद्रेश पाण्डेय की सराहनीय भूमिका रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This