मां शक्ति महिला समूह के सावन मिलन समारोह एवं ग्रीन डे में शामिल हुई महापौर

spot_img
Must Read

महिला सशक्तिकरण हेतु हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

महापौर की उपस्थिति से महिलाएं हुई उत्साहित-अनु गुप्ता

रायगढ़ / नगर निगम की प्रथम महिला महापौर जानकी अमृत काट्जू शहर के कोतरा रोड क्षेत्र में मां शक्ति महिला समूह द्वारा किये गए सावन मिलन समारोह एवं ग्रीन डे में शामिल हुई उन्होंने समस्त महिलाओं को बधाई शुभकामनाये देते हुए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने प्रोत्साहित करते हुए हरसंभव सहयोग करने आश्वासन दिया।
दिनांक 7 अगस्त 2022 को मां शक्ति महिला समूह द्वारा सावन मिलन समारोह तथा ग्रीन डे मनाया गया जिसमें महिला समूह से जुड़े लगभग 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। और इस कार्यक्रम में शहर की प्रथम महिला महापौर जानकी काटजू भी शामिल हुई, जहां समूह

की अध्यक्षा अनु गुप्ता और अन्य महिलाओं द्वारा उनका फूल माला और गुलदस्ता से स्वागत किया गया। महापौर ने महिलाओं के साथ मिलकर सावन मिलन समारोह मनाया जहां महिलाओं सहित महापौर ने विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जिसमें झूला झूलना, रक्षा सूत्र बांधना के साथ कई तरह के खेल खेले। महिलाओं द्वारा किए गए इस प्रकार के सकारात्मक गतिवितिधियो की महापौर ने भूरी भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया।
समूह की अध्यक्षा श्रीमती अनु गुप्ता ने बताया कि उनका यह समूह पिछले कुछ सालों से महिला उत्थान के लिए कार्यरत है और महिलाओं की मदद के लिये हर संभव प्रयास करती है।आज महापौर जी के उपस्थिति से हम समस्त महिलाओं को प्रोत्साहन मिला मैं उनका सादर आभार प्रकट करती हूं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This