मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डिलीवरी कराने आई गर्भवती महिला के परिजनों से गेटपास के नाम पर पैसे मांगने वाले तीन गार्ड पर एफआईआर दर्ज

spot_img
Must Read

रायगढ़, 18 मार्च 2024/रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए पहुंची महिला के परिजनों से गेट पास के नाम पर अवैध रूप से रुपए की मांग करने वाले तीन गार्ड्स पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मामला संज्ञान में आते ही, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज के डीन और सुपरिटेंडेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल को निर्देशित किया था।

दरअसल आज सुबह सारंगढ़ से डिलीवरी के लिए महिला अपने पति और परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रायगढ़ पहुंची थी। जहां गेट पर तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड्स ने महिला के परिजनों से गेट पास के नाम पर अवैध रूप से 100-100 रुपए की मांग की। यह घटना संज्ञान में आने के बाद कलेक्टर श्री गोयल ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल प्रबंधन को मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि ऐसा कृत्य बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोग अस्पताल में इलाज कराने आने आते हैं, उनसे अस्पताल में प्रवेश के नाम पर पैसा लेना न केवल अनैतिक है बल्कि अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही होगी।
सुपरिटेंडेंट डॉ मनोज मिंज ने बताया कि शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय से संबद्ध संत बाबा गुरूघासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात बाह्य स्त्रोत बुंदेला सिक्योरेटॉस बिलासपुर के तीन सुरक्षा गार्डों रविशंकर गौतम, ओमप्रकाश पटेल, सिवेन्द्र शुक्ला द्वारा चिकित्सालय में जो निःशुल्क अटेण्डर पास बनता है, उसके लिए अवैध रूप से 100- 100 रुपए लेकर चिकित्सालय में मरीज एवं परिजनों को प्रवेश देने का मामला संज्ञान में आया। इस घटना में लिप्त तीनों गार्ड्स के खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाया गया है। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने...

More Articles Like This