मेडिकल कॉलेज में मरीजों के परिजनों से हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए रुपए लेने वाले तीन सुरक्षा गार्ड पर एफआईआर दर्ज…..

spot_img
Must Read

मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार….

 रायगढ़ । कल 17 मार्च के दोपहर सोशल मीडिया पर संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में ईलाज के लिए भर्ती हुए मरीजों के अटेंडर/परिजनों से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए सिक्युरिटी गार्डों द्वारा रूपए लिये जाने का वीडियो वायरल हुआ था जिस पर संज्ञान लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर सिक्युरिटी गार्डों पर कार्यवाही के लिए कल शाम स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश कुमार साहू द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा सिक्युरिटी गार्डों के अवैध उगाही संबंधी प्राप्त हुए आवेदन से पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदन पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किये । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 384, 418, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीकृत कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ मेडिकल कॉलेज रवाना हुए और मौके पर पूछताछ कर हॉस्पिटल में नि:शुल्क प्रवेश व्यवस्था के विरूद्ध मरीजों के परिजनों से अनैतिक रूप से जबरन रूपयों की वसूली करने वाले बुंदेला सिक्युरिटिस बिलासपुर के तीनों सिक्युरिटी गार्ड आरोपी – (1) रविशंकर गौतम (2) ओम प्रकाश पटेल (3) शिवेंद्र शुक्ला सभी मेडिकल कॉलेज रायगढ़ को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

प्लांट से रायपुर भेजे जा रहे 38.900 टन लोहे में 5 टन की हेराफेरी का खुलासा, पूंजीपथरा पुलिस ने...

More Articles Like This