चोरी की मोटर सायकल के साथ दो युवक गिरफ्तार, आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल…

spot_img
Must Read

17 मार्च, रायगढ़ । कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की मोटर सायकल लिए घूम रहे दो संदेही युवक- विमल यादव (उम्र 21 साल) और कार्तिकेश्वर सागर (उम्र 19 साल) को ग्राम लाखा में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल भेजा गया है ।

वाहन चोरी को लेकर 8 मार्च को थाना कोतवाली में करन लकड़ा (22 वर्ष) निवासी भेड़ीमुडा (अ) लैलूंगा वर्तमान ग्राम लाखा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ द्वारा उसकी यामाहा मोटर सायकल MT-15, सीजी 13 AW-4423 को 7 मार्च के रात्रि लाखा के कोलडिपो मजदूर क्वार्टर के सामने से कोई अज्ञात युवक चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था । थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वाहन चोरी का अपराध दर्ज कर माल मुल्जिम की पतासाजी में लिया गया ।

माल मुल्जिम पतासाजी दरमियान आज मुखबिर सूचना से सूचना मिली कि दो युवकों को चोरी की मोटर सायकल यामाहा लेकर ग्राम लाखा में घूमते देखा गया है, तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों संदेही युवक- विमल यादव और कार्तिकेश्वर सागर को हिरासत में लिया गया जिन्होंने 7 मार्च की रात्रि कोलडिपो मजदूर क्वार्टर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करना और लाखा में ही छिपा कर रखना बताए । आरोपियों के मेमोरेंडम पर यामाहा मोटर सायकल MT-15, सीजी 13 AW-4423 कीमत 90,000 रूपये को बरामद कर आरोपी- (1) विमल यादव पिता श्रीलाल यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम लाखा जिला रायगढ़ (2) कार्तिकेश्वर सागर पिता कृपा रामसागर उम्र 19 साल उम्र थाना तमनार जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल…विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के समन्वय से सफल हुए ऑपरेशन

एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल... विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम के समन्वय से सफल हुए...

More Articles Like This