उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित समर्थ कम घरौंदा की बच्चियों ने रच दिया इतिहास

spot_img
Must Read

दिल्ली में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में बच्चियों ने प्राप्त किया तृतीय स्थान

रायगढ़ :- दिल्ली में भारत सरकार द्वारा आयोजित स्पेशल ओलंपिक में राष्ट्रीय फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए रायगढ़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता की जानकारी देते हुए
कोच कु सोनम एवं गाइड श्रीमती स्वर्णलता जेना ने जानकारी देते हुए बताया ये बच्चियां उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित समर्थ कम घरौंदा में निवास करती है। विदित हो कि उन्नायक सेवा समिति के डायरेक्टर सिद्धार्थ शंकर मोहंती बेबस बेसहारा बच्चो के जीवन को रोशन करने का कार्य बखूबी से कर रहे है। ऐसे बच्चो के जीवन की मूलभूत आवश्यकता पूरी करने के साथ साथ सिद्धार्थ मोहंती विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाले बच्चो को भीं प्रोत्साहित करने का काम करते है। यही वजह है कि समर्थ कम घरौंदा में निवास करने वाली इन बच्चियों ने दिल्ली में आयोजित ओलंपिक में तीसरा स्थान हासिल करते हुए छत्तीस गढ़ का नाम रोशन किया है। स्पेशल ओलंपिक भारत दिव्यांगों के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन करता है। विगत दिनों दुर्ग में स्पेशल ओलंपिक भारत द्वारा राज्य स्तर पर नेशनल खेलने हेतु खिलाड़ियों के चयन हेतु प्रतियोगिता का आयोजिन किया गया था। जिसमे प्रदेश भर के जिलों से आई टीमों ने भाग लिया था। जिसमे उन्नायक सेवा समिति रायगढ़ से गई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।रायगढ़ जिले से प्रतिनिधित्व कर रहे चारो खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इनमे से एक खिलाड़ी गोल कीपर के रूप में चयनित हुई थी लेकिन स्वास्थ्य गत कारणों की वजह से सम्मिलित नही हो सकी।
अतिरिक्त खिलाड़ी के जरिए खेल के मैदान में उतरी और कड़े संघर्ष में तीसरा स्थान हासिल किया। दिव्यांग जनों के लिए समर्पित संस्था समर्थ कम घरौंदा में निवास रत इन बच्चियों गर्वीली उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के साथ साथ रायगढ़ जिला गौरांवित हुआ। इस प्रतियोगिता मे हरियाणा राज्य की टीम चैंपियन, गुजरात राज्य की टीम उप विजेता एवम छत्तीसगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This