लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय अभूतपूर्व :- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री,मार्गदर्शक भाजपा के पितृ पुरुष आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय को अत्यंत हर्षित करने वाला निरूपित किया। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए इस निर्णय के लिए भारत सरकार व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। वित्त मंत्री ओपी ने सोशल मंच में जारी किए संदेश मे श्रद्धेय आडवाणी को अपने राजनैतिक जीवन में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की सेवा करने वाला महान नेता निरूपित किया। वित्त मंत्री के कहा आडवाणी की का देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुना जाना सभी के लिए गर्व का विषय है। भाजपा को दो सीटो से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का श्रेय आडवाणी जी को जाता है । आडवाणी जी को भारतीय राजनीति इतिहास का अहम अध्याय बताते हुए वित्त मंत्री ओपी ने कहा 1990 के दशक के दौरान राम मन्दिर निर्माण के लिए सोमनाथ से अयोध्या तक राम रथ यात्रा निकाल पूरे देश मे राम नाम की अलख जगाई। राम मंदिर निर्माण के लिए आडवाणी जी ने सत्ता धारी दलों की यातनाएं भी झेली। तीन बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर रह चुके आडवाणी जी चार बार राज्यसभा के और पांच बार लोकसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1977 से 1979 तक पहली बार केन्द्रीय सरकार में कैबिनेट मन्त्री का दायित्व सम्भाला। आडवाणी इस दौरान सूचना प्रसारण मन्त्री रहे। एनडीए शासनकाल के दौरान उपप्रधानमन्त्री रहे लालकृष्ण आडवाणी वर्ष 1999 में एनडीए की सरकार बनने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केन्द्रीय गृहमन्त्री बने और फिर इसी सरकार में उन्हें 29 जून 2002 को उपप्रधानमन्त्री पद का दायित्व भी सौंपा गया। भारतीय संसद में एक अच्छे सांसद के रूप में आडवाणी अपनी भूमिका के लिए कई बार सराहे गए तो कई बार पुरस्कृत भी किए गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This