युवा कांग्रेस रोज़गार दो न्याय दो आंदोलन की मशाल रैली में सचिन पायलट ने थामी मशाल युवाओं में भरा जोश

spot_img
Must Read

रायगढ़ – राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार रोजगार दो न्याय दो आंदोलन को लेकर रायगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में नगर में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई, केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली गई उक्त मशाल यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने मशाल हाथ में लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलते हुए केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद की है।

शहर में निकाली गई मशाल यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री विधायक उमेश पटेल सहित हजारों की संख्या में उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दी।

विदित हो कला एवं संस्कृति की धनी रायगढ़ नगरी में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरण दास महंत एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे हुए थे।

कांग्रेस के शिर्ष नेताओ के आगमन पर जिला प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार के उपस्थित में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश मिश्रा, संगठन प्रभारी आशीष यादव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के बाई पास में जोर- सोर से स्वागत किया गया। मशाल रैली में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राकेश पांडे भी साथियों के साथ शामिल हुए,

नेताओ के दौरे कार्यक्रम पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवम भारत जोड़ो यात्रा बहुत ही जल्द कला एवं संस्कृति की धनी रायगढ़ नगरी में आगमन हो रहा है।
जिसे लेकर जिला के सभी कांग्रेस जनों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी में बैठक आहूत की गई थी। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है इसके बाद भी युवाओं को रोजगार से कोसो दूर रखा जा रहा है, केंद्र की आरएसएस भाजपा सरकार केवल उद्योगपतियों को बढ़ाने का कार्य कर रही है, दो करोड़ लोगो को रोजगार देने का वायदा कर लोगो को झूठ बोलने का कार्य भाजपा ने किया, इससे युवा वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर केंद्र की आरएसएस भाजपा सरकार के खिलाफ रोजगार दो न्याय दो अभियान चलाया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This