भेड्रा पंचायत के शासकीय भूमि की कब्जा पर लगी मुहर…वन महकमा के साठ ~ गाँठ से हो रहा था अवैध कब्जा

spot_img
Must Read

घरघोडा / पटवारी हल्का ना 17 में पूना राम ऊईके (अजजा) सिवनी द्वारा खरीद किये ज़मींन से अतिरिक्त 3 एकड़ जमीन को जबरन कब्जा करने को सरपंच श्रीमती धरमवती राठिया के शिकायत पर तहसीलदार घरघोडा द्वारा स्थगन के बाद दिनांक 30 जनवरी को राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति मे नाप किया गया गया। जिसमे भूमि स्वामी पुना राम द्वारा वन भूमि को 62 मीटर अंदर बढ़ाकर अहाता निर्माण कर 3 एकड़ जमीन को अवैध कब्जा करना पाया गया।


भूमि स्वामी पूनाराम ऊईके जो अनुसूचित वर्ग का है जिसके द्वारा जमीन को एसकेनिया कंपनी के पक्ष मे लीज किया गया है। औद्योगिक प्रयोजन के लिए क्रय भूमि को डाइवर्षन भी पंचायत के आपत्ति के उपरांत भी करा लिया गया है। सरपंच धरमवती राठिया तथा भाजपा अनुसूचित जन जाती मोर्चा के मंडल महामंत्री बचन राठिया ने कहा है कि डाय वर्षन को निरस्त कराने हेतु कलेक्टर महोदय को आवेदन दिया जावेगा। साथ ही कब्जा किये शासकीय वन भूमि पर कंपनी द्वारा निर्माण किये अहाता को 3 दिवस के अंदर नही हटाया जाता है तो सैकड़ो महिला पुरुष द्वारा तहसीलदार महोदय के समक्ष तत्काल हटाने हेतु निवेदन किया जावेगा।
अवैध बेजा कब्जा मे तमनार वन परिक्षेत्र की भूमिका संदेहास्पद रहा है। वन भूमि को कंपनी द्वारा कब्जा कर 10 दिन तक निर्माण होता रहा, और वन विभाग के कर्मचारी/ अधिकारी कुंभकरनी निद्रा में सोते रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This