कोतवाली पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे स्टेशन के बाहर दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों से 5 किलो गांजा जब्त…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । कल दिनांक 30/01/2024 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को आरपीएफ से सूचना मिली कि दो संदग्धि व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन के बाहर पिट्टू बैग में मादक पदार्थ गांजा के साथ देखा गया है । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर गांजा तस्करों के भाग जाने की आशंका पर तत्काल थाने से उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर के हमराह कोतवाली पुलिस की टीम को रेलवे स्टेशन रवाना किया गया । कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा रेल्वे सुरक्षा बल टास्क टीम के साथ आसपास के क्षेत्रों में दोनों संदेहों को तलाश किया गया जो रेलवे स्टेशन के बाहर महादेव मंदिर के सामने पिट्टू बैग पकड़े दिखे । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम- गौरांगो राजहंस और रमाकांत सुना दोनों निवासी जिला बौध (उड़ीसा) के रहने वाले बताए । पुलिस टीम ने दोनों को रेड कार्यवाही की जानकारी देकर उनकी तलाशी लिया गया जिसमें संदेही गौरांगों राजहंस के पास पिट्टू बैग से चार पैकेट मादक पदार्थ गांजा एवं रमाकांत सुना के आधिपत्य वाले काले पिट्ठू बैग से एक पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ । जप्त गांजा का वजन कराने पर आरोपियों के कब्जे से कुल *5 किलो गांजा कीमत ₹60,000 का जप्त* किया गया है । पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायगढ़ में खपाने आए थे । आरोपी – 01 गौरांगो राजहंस पिता पाइको राजहंस उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम खोजरोज प्रायमरी स्कूल के पास थाना मनुमुड़ा जिला बौध (उड़िसा) 02. रमाकांत सुना पिता लोहाबीर सुना उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम लोनडोन पोड़ा प्रायमरी स्कूल के पीछे थाना कन्टामल जिला बौध (उड़िसा) के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह (RPF), थाना कोतवाली के आरक्षक जगन्नाथ साहू, अजय साय, घनश्याम ध्रुव तथा थाना कोतवाली एवं आरपीएफ टास्क टीम स्टाफ शामिल थे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This