राष्ट्रीय युवा दिवस: अदाणी फाउंडेशन ने उत्थान प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किये विशेष कार्यक्रम

spot_img
Must Read

रायगढ़; 15 जनवरी 2024: जिले के पुसौर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा पास के सरकारी स्कूलों में बीते शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अदाणी पॉवर लिमिटेड (एपीएल) रायगढ़ के सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्ट ‘उत्थान’ के तहत किया गया। एपीएल के परियोजना प्रभावित ग्रामों के शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम – बड़े भंडार, अमलीभौना, सरवानी, जेवरीडीह सूपा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम – बड़े भंडार, सूपा और कठली में 12 जनवरी को युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों के 250 से अधिक छात्र -छात्राओ ने निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, चित्रकला, इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में इन सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के युवा विचारों के संदेशों की जागरूकता रैली भी निकाली गयी। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य लोगों और खासकर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से परिचय कराकर उन्हें देश की तरक्की में योगदान हेतु प्रेरित करना था।

दरअसल युवा इस देश के भविष्य हैं और किसी भी देश के बेहतर विकास उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर करता है। स्वामी विवेकानंद के विचार उनके युवा चरित्र को दर्शाता है इसलिए देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन और प्रेरणा के लिए प्रतिवर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत मे प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों और सभी छात्रों को संबोधित करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री एस एल सिदार ने कहा कि अदाणी फाउंडेशन के ‘उत्थान’ प्रोजेक्ट के तहत नवाचार के माध्यम से न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास हेतु प्रयास की जा रही है बल्कि विशेष दिवसों पर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का संचालन श्री पूर्णेन्दु कुमार, सीएसआर हेड के मार्गदर्शन में किया गया । मधुननंदन भारद्वाज, अजय कुमार, देवानंद भारती और हेमंत कुमारी डनसेना उत्थान सहायकों के साथ ही स्कूलों के प्रधान पाठकों और समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल समिति ने इस आयोजन हेतु अदाणी फाउंडेशन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल – वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में बैठकर किया भोजन

जमीन पर बैठे वित्त मंत्री, सादगी बनी मिसाल - वीआईपी संस्कृति को दरकिनार कर कार्यकर्ताओं के बीच पंगत में...

More Articles Like This