spot_img
Monday, August 17, 2026

मोदी सरकार से प्रभावित महिलाओ ने किया भाजपा प्रवेश…सुषमा खलखो के नेतृत्व के प्रति महिलाओं ने जताई आस्था

spot_img
Must Read

रायगढ़ / लैलूंगा विधान सभा स्थित संबलपुरी मंडल के ग्राम जुनवानी में भाजपा नेत्रीश्रीमती सुषमा खलखो के नेतृत्व में मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सौ बहनों ने भाजपा प्रवेश किया। एक नुक्कड़ सभा के आयोजन के दौरान लैलूँगा विधान सभा प्रभारी एवम जिला भाजपा महामंत्री सतीश बेहरा वरिष्ठ नेता गोकूलानंद पटनायक के समक्ष सभी बहनों को सुषमा खलखो द्वारा गमछा पहना कर विधिवत पार्टी की की सदस्यता दी गई। सभी महिलाओ को महतारी वंदन योजना का लाभ बताया गया।इस दौरान सतीश बहरा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवादी है इससे जुड़कर देश की सेवा की जा सकती है। भाजपा कोई दल नही बल्कि एक परिवार है जिसमे सभी लोग साथ मिलकर ईमानदारी से देश की मजबूत करते है। महिलाओ को महतारी वंदन योजना का लाभ अवश्य बताना चाहिए यह योजना लाभ दाई है।इस योजना के जरिए हर विवाहित महिला को बारह हजार रुपए सालाना मिलेगा एक घर में एक से अधिक महिलाए होंगी उन्हे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। सुषमा खलको ने बताया कि मोदी सरकार ने 33% आरक्षण का बिल पास करवा कर राजनीति में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित कर दी है। जिले भर के कार्यकत्ता आम जनता को कमल छाप में वोट डालने के लिए प्रेरित करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आजादी के जश्न में भी ‘वंदे मातरम’ से परहेज? कांग्रेस अपना चरित्र नहीं बदल सकती:- रेखा महमिया

भाजपा नेत्री महिला मोर्चा महामंत्री रेखा महमिया ने कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप रायगढ़ :- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!