spot_img
Sunday, June 28, 2026

कांग्रेस को जीत दिलाने श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक दे रही घर घर दस्तक, जनसंपर्क अभियान में ठेंगापाली,रेंगालपाली,बड़माल, नेतनागर, कोडातराई, वार्ड क्रमांक 41छातामुड़ा पहुंच कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील

spot_img
Must Read

रायगढ़- श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक अपनी जनसंपर्क अभियान में निरंतर ही आगे बढ़ते जा रही है।जहा लोगो का उन्हे प्यार और भरोसा मिलता दिख रहा है।वही अपने अभियान के दौरान वे कांग्रेस की योजनाओं एवम घोषणाओं से लोगो को अवगत कराते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने अपील कर रही है।श्रीमती नायक के साथ लोगो का हुजूम उमड़ता नजर आ रहा है।वही कोडा तराई के खड़िया पारा में श्रीमती नायक को केलो से वजन किया गया।बताना लाजमी होगा कि 5 वर्षो पूर्व प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों से किए गए वायदों को निभाया गया।जिसे लेकर वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी एवम कर्ज माफी की घोषणा को लेकर भी आश्वस्त नजर आ रहे है।वही दूसरी और भाजपा द्वारा 15 वर्षो में किसानों को लेकर महज आश्वासन ही दिया गया।परंतु न तो धान की कीमत में वृद्धि की गई।और न ही किसानों के लिए कोई कारगार कदम उठाया जा सका।जिसे लेकर किसानों में जहा अब तलक नाराजगी बरकरार है।तो वही भाजपा के वर्तमान घोषणा पत्र भी उन्हें भरोसा होता दिखाई नही पड़ रहा है।

श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक के जनसंपर्क से विरोधी खेमों में हलचल
गौरतलब हो कि श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक लगातार जनसंपर्क के माध्यम से कांग्रेस को जीत दिलाने जुटी हुई है।जहा लगातार शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच लोगो का आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।इसी तारतम्य में उन्होंने
ग्राम ठेंगापाली,रेंगालपाली,बड़माल, नेतनागर, कोडातराई, वार्ड क्रमांक 41छातामुड़ा के घर घर पहुंच लोगो को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने अपील की।बताना लाजमी होगा कि श्रीमती नायक जहा अपने मिलनसार प्रवृत्ति को लेकर आमजन के मध्य खासी लोकप्रियता बटोर रही है।वही उनकी द्वारा कांग्रेस के पक्ष में लगातार किए जा रहे प्रयास के भी लोग मुरीद नजर आ रहे है।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से नंदे किशन,देवकुमार चौधरी,गोपी चौधरी,रोशन चौधरी, बूटिया साव,सुजीत चौहान,मनोज सिंह,लिमेश चौधरी,।उकेश यादव,राजेंद्र साव,श्रीराम साव,बिट्टू सारथी,सावन महंत,गोवर्धन सारथी,सुंदरमणि सारथी,नकुल साव,श्रीराम सारथी, युधिष्ठिर सिदार,छोटू किशन,मधुसूदन किशन सहित भारी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

Latest News

राम की आस्था पर प्रहार करने वाले कालनेमी.., श्रद्धा मोम की नहीं वज्र की है:- ओपी चौधरी

ओपी चौधरी बोले - रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज अयोध्या की बात कर रहे रायगढ़ :- राम मंदिर से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!