विरोधी दलों पर भारी पड़ रही विधायक प्रकाश नायक की सक्रियता, जनसंपर्क अभियान में पुसौर क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक ग्रामों में पहुंच कांग्रेस को जीत दिलाने की अपील

spot_img
Must Read

रायगढ़ / प्रदेश की जनता ने भाजपा से 15 वर्षो तक धोखा खाया है।भाजपा धान के कीमत बढ़ाने को बात तो करती रही।लेकिन 15 वर्षो में कभी अपने इस वायदे को पूरा करने की जहमत नहीं उठाई।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान कही गई।उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमेशा से ही अपने वायदे पर कायम रही है।जिसने अपने वायदे मुताबिक किसानों की उन्नति के लिए न केवल धान के दामों में वृद्धि की।बल्कि उनका कर्जा भी माफ किया है।एक बार फिर प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में कर्ज माफी और धान की कीमत 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल देने का वायदा किया है।जिसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।यही नहीं महिला स्वसहायता समूहों की बहनों को भी आगे बढ़ाने उनका कर्जा माफ होगा।साथ ही साथ बी पी एल श्रेणी के लिए 10 लाख एवम ए पी एल श्रेणी के लिए 5 लाख रुपए तक उपचार की व्यवस्था होगी।केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा माताओं बहनों के बढ़ाए गए रसोई के भार को कम करने गैस सिलेंडर पर 5 सौ रुपए की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।शिक्षा व्यव्स्था सुदृढ़ बनाने के जी से पी जी की शिक्षा मुफ्त होगी।जिस से निम्न और मध्यम वर्ग भी अपने बच्चो को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा सकेंगे।प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जो कहा है उसे पूरा किया है।इसीलिए प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर भरोसा है।और प्रदेश की जनता एक बार फिर रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत दिलाने उसका हाथ मजबूत करेगी।

कांग्रेस को मजबूत बनाने विधायक नजर आ रहे दृढ़ संकल्पित

गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक जनसंपर्क अभियान में रायगढ़ विधानसभा के सभी ग्रामों में पहुंच अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के साथ ही साथ बीते 5 वर्षो में प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा गांव,गरीब,किसान,सियान,महिलाओ सहित हर वर्ग के लिए की गई उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करते हुए कांग्रेस को जीत दिलाने जूटे हुए है।जिसमे उन्हे पूर्णतया सफलता मिलती नजर आ रही है।इसका कारण पूर्वांचल,सरिया क्षेत्र सहित अन्य ग्रामीण अंचलों से लगातार युवाओं का कांग्रेस में जुड़ाव है।जो न केवल कांग्रेस की टीम को सभी क्षेत्रों में विरोधियों से मजबूत बना रहा है।बल्कि विरोधियों की परेशानी भी बढ़ा रही है।इसी तारतम्य में उन्होंने पुसौर अंचल के ग्राम
छपोरा,आरमुड़ा,बोडाझरिया,कांदागढ़,झिलगीटार,लोहाखान, कठानी, मोहलाई,बासनपाली,देवलसुर्रा, दर्रीपारा,तडोला, में घर घर पहुंचकर लोगो से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने अपील की।जिसमे उनके आगमन पर उत्साहित ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों,फूल मालाओं के साथ आतिशी स्वागत करते हुए दीपावली के पूर्व ही पुसौर क्षेत्र में दीपावली सा माहौल निर्मित करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से हेमलाल साव,दशमी गुप्ता,फागुलाल साव,बसंत डनसेना,मट्टू चौहान,रोहित पटेल,साहेब सिंह,दिनेश पटेल,मुखबिर सिंह,धनेश्वर प्रधान,आकाश चौधरी,गोपी चौधरी,रवि गुप्ता,दयानंद,रोहित सिदार, शत्रुघन प्रधान, वैदही साव,प्रमोद गुप्ता,सुरेश भुइया,राजेश साव,अरविंदनाथ, घंशु बंजारा,फकीर साव,पांडव पटेल,हरभजन सिंह,लल्लू सिंह,रामकुमार पटेल, धरम पटेल,रामकुमार साव,भोज नायक सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवम ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This