किसान मोर्चा ने संभाला ओपी के पक्ष में मोर्चा किसान मोर्चा के पदाधिकारी बता रहे ओपी की जीत के लाभ

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी घर घर जाकर ओपी की जीत के लाभ बता रहे ओपी की जीत से भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा की सरकार किसानो के तरक्की की गारंटी है।

उक्त जानकारी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरांग साव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के प्रभारी घनश्याम पटेल, जिला किसान मोर्चा के महामंत्री व शक्ति केंद्र प्रभारी रघुनाथ कौंध, शक्ति केंद्र पुसौर के प्रभारी दिलेश्वर जायसवाल एवं शक्ति केंद्र से संबंधित बूथों के अध्यक्ष वरिष्ठ नेता द्वय जयराम पंडा,बोधराम प्रधान,सरोज प्रधान,ललित गुप्ता,विजय गुप्ता,तुलाराम सहित अन्य पदाधिकारी घर घर जाकर दे रहे है। रायगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाने मोर्चा के पदाधिकारी जी जान से जुटे हुए है। प्रदेश किसान मोर्चा के निर्देशन में जारी संघन जन संपर्क अभियान से ओपी के पक्ष में माहौल नजर आने लगा है।
क्षेत्र के शक्ति केंद्र की बैठकों में भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आज पुसौर मंडल के शक्ति केंद्र छपोरा एवं नवापारा में बैठक का आयोजन किया गया था। अंचल में स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ *मां बैजाटीपलीहीन मंदिर* में सामूहिक पूजा अर्चना कर ओपी चौधरी जी के प्रचंड मतो से जीत हेतु प्रार्थना की गई। ग्राम कोड़पाली में वृहद बैठक के दौरान कई युवाओं हरिहर, रमेश, अक्षय, सूर्या, शुरू ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति मोदी जी एवम ओपी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। युवा वर्ग ओपी चौधरी जी के मिशन से प्रभावित है। युवाओं ने संकल्प लिया कि वे भीं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेंगे ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This