सफलता की कहानी… मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकानों से जिलेवासियों को मिली पौने तीन करोड़ रुपये की छूट जिले में 11 जगह संचालित हो रहा श्री धन्वंतरि मेडिकल स्टोर

spot_img
Must Read


रायगढ़, / स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। यही कारण हैं कि लोगों को रियायती दरों में उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना शुरू की गई है। शासन द्वारा लोगों को सस्ती दरों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने की पहल से जिलेवासियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही हैं। इससे लोगों के दवाई में आने वाले बेहिसाब खर्चा में लगाम लगा है, वही पॉकेट को भी बड़ी राहत मिली है। जिलेवासियों द्वारा अब तक पौने तीन करोड़ रुपये का छूट का लाभ मिला है। वर्तमान में जिले के कुल 11 स्थानों में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। जहां लोगों को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है।


अब तक 4 करोड़ से ऊपर की हुई दवा बिक्री
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल जब से श्री धन्वंतरी मेडिकल सस्ती दवा दुकान जिले में प्रारंभ हुई है तब से आज दिनांक तक कुल 4 करोड़ 37 लाख 33 हजार 251 रुपये की दवाई बिक्रय हो चुकी है। जिसमें मिली छूट से जनसामान्य को 2 करोड़ 84 लाख 19 हजार 634 रुपये का फायदा हुआ है।
मिलती है काफी किफायती दवाएं
बाराद्वार निवासी श्री श्याम लाल यादव कहते है, अशर्फी देवी हॉस्पिटल में उनके बच्चे का इलाज के दौरान पता चला कि अशर्फी देवी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 70.10 प्रतिशत की छुट के साथ दवाई उपलब्ध है। तब से वो यही से दवाई खरीदते है, यहां दवाइयां अन्य मेडिकल दुकान से सस्ती है। उन्हे तकरीबन 1110 रूपए की मेडिसिन के लिए मात्र 346 रूपए चुकाने पड़े। धरमजयगढ़ निवासी अख्तर हुसैन कहते वो हमेशा जेनेरिक दवाइयां को प्राथमिकता देते है, यह बेहतर होने के साथ सस्ती होती है। शासन की पहल से श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से काफ़ी छूट मिल रही है। प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जानकारी मिल रही है। जिससे जनसामान्य सस्ती दवाओं का लाभ उठा पा रहे है।
11 दवा दुकानें हो रही संचालित
वर्तमान में रायगढ़ जिले में 11 दवा दुकानें संचालित हो रही हैं। जिसमें रायगढ़ शहर में दो दवा दुकानें एक अषर्फी देवी महिला चिकित्सालय व दूसरा पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड में चल रहा है। वहीं जिले के सभी नगरीय निकाय मुख्यालय धरमजयगढ़, सरिया, पुसौर, लैलूंगा, बरमकेला, किरोड़ीमलनगर, घरघोड़ा, खरसिया एवं सारंगढ़ में दवा दुकान चल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This