विधायक प्रकाश नायक ने किया असीम कृपा वृद्धाश्रम का उद्घाटन फाउंडेशन की सराहना कर हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा

spot_img
Must Read



रायगढ़ – खुशी की बात है कि वृद्धजनों के लिए कई संस्थाएं कार्य कर रही है।असीम कृपा फाउंडेशन भी इस पुनीत कार्य में शामिल हो चुकी है। जो अत्यंत ही प्रशंसनीय कार्य है।आप लोगों को असीम छाया के

माध्यम से बुजुर्गो की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।इस संस्थान के लिए किसी भी प्रकार के सहयोग अथवा शासकीय सहायता के लिए मैं सदैव आप लोगों के साथ खड़ा हूं। उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय बोईरदादर में साईं कृपा फाउंडेशन द्वारा आयोजित साईं

कृपा वृद्धाश्रम के औचारिक उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में कही गई। गौरतलब हो कि साई कृपा आश्रम संचालकों द्वारा वृद्धजनों की सेवा को लेकर प्रारंभ किया गया है।भारत सरकार केंद्रीय मंत्रालय से पंजीकृत है। कार्यक्रम के शुरुआत में जहा

अतिथियों का स्वागत पुष्प माला व पुष्प गुच्छ से किया गया। तो वही अतिथियों द्वारा आश्रम में लगभग निवासरत दर्जन भर वृद्धजनों का अभिवादन साल एवं श्रीफल देकर किया गया।वही अतिथियों ने आश्रम का निरीक्षण कर साईं कृपा फाउंडेशन की काफी सराहना की। उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से महापौर श्रीमती जानकी काटजू ,पार्षद लालचंद यादव ,अमृत काटजू,वरिष्ठ पत्रकार हरे राम तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10...

More Articles Like This