10 साल से फरार स्थायी वारंटी को सीहोर (मध्यप्रदेश) से पकड़ लाई जूटमिल पुलिस…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के क्रम में जूटमिल पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना मामले के 10 साल से फरार वारंटी सजन कुमार उइके पिता मोहनलाल उइके उम्र 35 साल निवासी गुलाईपुरी थाना नसुल्तागंज जिला सीहोर (मध्यप्रदेश) को सीहोर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे आज दिनांक 30.10.2023 को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है । वारंटी सजन कुमार सिंह स्थायी वारंट की गिरफ्तारी से बचने लंबे समय से लुक छिप रहा था, पहले भी पुलिस टीम सीहोर (मध्यप्रदेश) वारंटी की पतासाजी में गई हुई थी किंतु वारंटी के फरार होने पर पुलिस टीम बैरंग लौट आई थी । जूटमिल पुलिस द्वारा वारंटी की पतासाजी के लिये उसके गांव में मुखबीर वारंटी के संबंध में सूचना देने लगाया गया था । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा अपने स्तर पर जिला सीहोर वारंटी पतासाजी कराया गया, वारंटी को उसके गांव में देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा दिगर राज्य वारंटी पतासाजी रवाना करने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर थाना जूटमिल से सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल के हमराह आरक्षक त्रिभुवन को जिला सीहोर के रवाना किया गया । जूटमिल स्टाफ द्वारा वारंटी की पतासाजी कर वारंटी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे कोर्ट पेश किया गया ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This