एनटीपीसी लारा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 का शुभारंभ

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

एनटीपीसी लारा में दिनांक 30 अक्तूबर 2023 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ श्री एस एन जाट, शाखा प्रमुख, भ्रष्टाचार विरोधी, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, छत्तीसगढ़, रायपुर की मुख्य आतिथ्य में समपन हुआ। कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि की रूप में श्री दिवाकर कौशिक, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा की गरिमामयी उपस्थिती रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उपस्थित कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री एस एन जाट ने कहा लोगों को अपनी आचार व्यवहार में ईमानदार दिखनी चाहिए। अनैतिक कार्य कर इकठा किया गया धन दौलत हमेशा आपको भय एवं असुरक्षा की भावना दिलाती रहेगी।

खास कर शासकीय कर्मचारियों को अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता लाने की आवश्यकता है। आदमी अपनी आचार व्यवहार से ही सन्मान की पात्र बंनता है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री दिवाकर कौशिक। कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) ने कहा सत्यनिष्ठा एनटीपीसी की मूल मान्यताओं में है। इसी लिए एनटीपीसी में ईमानदारी, पारदर्शिता को महत्व दिया जाता है। इस वर्ष की थीम है “ भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे” जो की हम सब को राष्ट्र हित में कार्य करने को प्रेरित करता हगाई। एनटीपीसी की हर कार्य राष्ट्र हित में ही है।

पूरे सप्ताह में कर्मचारियों, सहयोगियों, गृहिणीयों, बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह, महाप्रबंधक (प्रचा एवं अनु) , श्री राजीव रंजन, महाप्रबंधक (अनुरक्षण ), श्री एस के रॉय, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री हृदय मण्डल, महाप्रबंधक (नगर प्रशासन), श्री एस के स्वाइन, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), श्री पंकज शेखर, अपर महाप्रबंधक (सतर्कता ), श्री कन्हैया दास, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This