बिजली की करंट से चार जंगली जानवरों का किया शिकार… वंरक्षा समिति का अध्यक्ष भी शामिल…वन विभाग की टीम ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / रायगढ़ वन विभाग की टीम ने बड़ी मुस्तैदी से चार जंगली जानवरों का शिकार करने वाले रक्षा समिति के अध्यक्ष सहित चार लोगों को हिरासत में लिया।

बंगुरसिया के घने जंगलों में नवापारा के रहने वाले लोगों ने 11 केवी बिजली का तार बिछाकर तीन सूअर और एक भालू को बिजली प्रवाहित तार में फंसा कर मार डाला। जिसकी सूचना मुखबिरों द्वारा रेंजर लीला पटेल को मिली तत्काल ही घटना स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विदित हो कि जंगली भालू को मार कर एक गड्ढे में फेंक दिया गया था ताकि उसे कोई ढूंढ ना पाए और यह सभी चारों आरोपी रक्षा समिति के अध्यक्ष और सदस्य हैं सूअर का मांस को जहां खाने की तैयारी में लगे हुए थे दूसरी ओर दलबल के साथ पहुंचे वन विभाग की टीम ने मौके से जंगली सूअर का मांस बरामद किया दूसरी ओर भालू को बाहर निकल गया जिसका पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया चौथे आरोपी की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। फूल सिंह राठिया वन विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है इस मिली बड़ी सफलता में सराहनीय रही डीएफओ स्टायलो मंडावी, एस डी ओ मनमोहन मिश्रा, रेंजर लीला पटेल, के साथ डिप्टी रेंजर प्रेमा तिर्की बिट गार्ड शंकर वारेन विजय ठाकुर पालूराम साहू की भूमिका सराहनीय रही । सभी लोगों की कड़ी मेहनत से सातिर बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This