धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष कांग्रेस नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाकर किया भाजपा प्रवेश

spot_img
Must Read

विजय विश्वास नामांकन रैली में 15 हजार की भीड़ के मध्य किया प्रवेश

रायगढ़ :- रामलीला मैदान में विजय संकल्प विश्वास रैली की सभा में 15 हजार की भीड़ के मध्य मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष कांग्रेस के कद्दावर नेता बलबीर शर्मा ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ विधिवत भाजपा प्रवेश किया। कांग्रेस के थिंक टैंक माने जाने वाले बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।बलबीर शर्मा ने नेहरू युवा केंद्र में विगत तीन दशकों तक अपनी सेवाएं दी एवम विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास व युवा बेरोजगारों के स्वरोजगार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहे। सन् 1984 में भारी वोट से जीतने वाले बलबीर शर्माकॉमर्स कॉलेज में छात्र संघ के लोकप्रिय अध्यक्ष रहे । रायगढ़ के विकास के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर बलबीर शर्मा में लगातार 89 दिनों तक रायगढ़ की जनता के साथ आंदोलन व अनशन किया था। उनके अथक प्रयास से इनकी मांगे रायगढ़ के विकास के लिए मान्य की गई। श्री शर्मा का नाम रायगढ़ बौद्धिक वर्ग में शुमार है। गंभीर और सुलझे व्यक्तित्व के धनी बलबीर शर्मा का भाजपा प्रवेश निश्चित रूप से भाजपा के बढ़ते जनाधार का प्रमाण है। यह बताना लाजमी होगा कि जोगी खेमे के मजबूत कांग्रेस नेता माने जाते है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This