कोतवाली पुलिस ने गुम बालक को महज 1 घंटे में ढूंढकर परिजन को सौंपी…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

गुम बालक की सूचना पर कोतवाली टीआई दिखाए तत्परता, गुम बालक की खोज में लगाए पेट्रोलिंग और स्टाफ…

रायगढ । कल दिनांक 29/10/2023 के रात्रि करीब 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा गोवर्धनपुर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र का 8 वर्षीय बालक के शाम घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना सभी थाना, चौकी को प्रसारित कर गुम बालक की अपने – अपने क्षेत्र में पतासाजी का निर्देश दिया गया । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर के सभी थाना प्रभारी को विशेष कर मार्केट एरिया, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि को शीघ्र चेक करने निर्देशित किया गया । गुम बालक की सूचना को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने सूत्रों के जरिए गुम बालक के परिजनों से संपर्क साध कर बालक का फोटोग्राफ्स प्राप्त किये और उन्हें अपने स्टाफ को शेयर कर शीघ्र क्षेत्र में पतासाजी करने का निर्देश दिए तथा पेट्रोलिंग पार्टी को मार्केट एरिया में विशेष रूप से लोगों से पूछताछ कर खोजबीन का निर्देश दिए जिस पर थाने की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा गुम बालक की खोजबीन कर रही थी । पेट्रोलिंग पार्टी को गुम बालक बीडपारा के पास भटकता हुआ मिला जिसे पेट्रोलिंग के प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव और आरक्षक गोविंद पटेल थाने लेकर आए। थाना प्रभारी शनिप रात्रे द्वारा बालक की मानसिकता को ध्यान में रखते हुए उसे बिस्कुट, चिप्स खिलाये और सहज भाव से पूछताछ किये , बालक द्वारा बाजार घूमने आना और रास्ता भटक जाना बताया। शनिप रात्रे ने बालक बिना बताए घर से कहीं नहीं जाने की नसीहत दिये । पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा बालक को उसके घर ले जाकर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This