अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी…मधुबनपारा में अवैध शराब विक्रय की सूचना पर शराब रेड में आरोपी से जप्त 40 लीटर महुआ शराब…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन कराने एवं शांति व्यवस्था को लेकर माइनर एक्ट- अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यवाही को लेकर दिए गए के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है । आज दिनांक 24/10/2023 के शाम थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा मधुबनपारा में रवि साहू नाम के व्यक्ति के घर अवैध शराब रखे होने की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि साहू लुक छिपकर घर पर अवैध रूप से देशी व महुआ शराब की बिक्री करता है । पुलिस की रेड कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से 4 प्लास्टिक जरकिन में भरा हुआ *कुल 40 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम 150 रूपये* बरामद हुआ है जिसकी विधिवत गवाहों के समक्ष जप्ती कर आरोपी को मय शराब थाने लाया गया । *आरोपी रवि साहू पिता स्वर्गीय राम रतन साहू उम्र 40 वर्ष निवासी मधुबनपारा थाना कोतवाली रायगढ़* के विरुद्ध थाना कोतवाली में 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी, मनोज पटनायक और भगवती प्रसाद रत्नाकर की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This