spot_img
Thursday, June 18, 2026

जिले की बेटी मंसा ने क्रिकेट में लहराया परचम अंडर 19 छत्तीसगढ़ महिला टीम मे हुआ चयन

spot_img
Must Read

रायगढ़। बीसीसीआई के द्वारा निर्देशित सीएससीएस के द्वारा आयोजित अंडर 19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की मंसा साव का चयन अंडर 19 छत्तीसगढ़ की टीम के लिए किया गया है। मंसा साव महिला अंडर 19 ट्रॉफी मे छत्तीसगढ़ के लिए राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि इस टी-20 टूर्नामेंट मे चयन के पूर्व मंसा को छत्तीसगढ़ की ए टीम में प्रदर्शन मैचों के लिए चयन किया गया था। इन मैचों में मंसा ने शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की टीम हेतु अपना स्थान निश्चित कर लिया। वर्तमान में मंसा रायपुर के ग्राउंड में चल रहे कैंप में शामिल होने के लिए रवाना हो गई है। ज्ञात हो कि मंसा को अंडर 15 से ही छत्तीसगढ़ के लिए बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में माना जाता रहा है। मंसा के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, जिला स्तरीय अम्पायर महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आईच, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

*महेन्द्र और चंद्रकांती के लिए गर्व का पल*
मंसा साव महेन्द्र कृष्ण साव प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय ढोरम विकासखंड घरघोड़ा जिला रायगढ़ एवं गृहिणी चंद्रकांती साव की सुपुत्री है। ज्ञात हो कि महेन्द्र साव स्वयं भी क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी रह चुके हैं और चयनकर्ता के रूप में जिले मे अपनी सेवाएं देकर क्रिकेट के हित के लिए कार्य करते रहे हैं। महेन्द्र साव शिक्षक होने के साथ-साथ पिता होने का किरदार भी बखूबी निभाते रहे हैं। अपनी बेटी को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाने के लिए बचपन से ही उसको तैयार करते रहे हैं। महेन्द्र का परीश्रम एवं चंद्रकांती का मातृत्व मंसा साव को आज यहां तक पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है। बेटी के चयन पर महेन्द्र गद्गद् है। उन्हे उम्मीद है कि बेटी जिला, राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में रोशन करती रहेगी।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!