शस्त्र पूजन : पुलिस लाइन और थानों में की गई शस्त्रों की पूजा…पुलिस लाइन में एसएसपी सदानंद कुमार मंत्रोच्चारण के साथ किये शस्त्रों की पूजा…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है । परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों एवं वाहनों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । इसी क्रम में आज दिनांक 24/10/2023 को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन उर्दना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसएसपी श्री सदानंद कुमार शस्त्रागार के शस्त्रों की विध‍ि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति किया गया। पूजन दौरान पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री एसएसपी श्री सदानंद कुमार और एएसपी श्री संजय महादेवा द्वारा तलवार से कद्दू के बकरे की बलि दी गई जिसके बाद खुले प्रांगण में

 हर्ष फायर किया गया । एसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये । एसएसपी व एडिशनल एसपी के साथ पुलिस लाइन शस्त्र पूजन कार्यक्रम में डीएसपी निकिता तिवारी, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल , रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, नगर निरीक्षक विजय चेलक, प्रशांत राव अहेर, रामकिंकर यादव सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । इसी प्रकार जिले के सभी थाना, चौकियों में रखे शस्त्रागार/कोत में रखे हथ‍ियारों की साफ-सफाई पूजा किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This