अवैध शराब का जखीरा बरामद : शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपी के घर घरघोड़ा पुलिस ने की रेड…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

आरोपी के कब्जे ₹73,000 की देशी, अंग्रेजी और महुआ शराब करीब 206 लीटर जप्त, आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई…

रायगढ़ । आसन्न चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं । इसी कड़ी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और संग्रहण पर निगाह रखने मुखबीरों का जाल बिछा रखा है । आज दिनांक 23.10.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को उनके सक्रिय मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रायकेरा का शिव प्रसाद बेहरा द्वारा अवैध रूप से आसपास क्षेत्र में शराब की बिक्री करता है । सूचना पर एसडीओपी धररमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर टीम द्वारा देर शाम ग्राम रायकेरा में आरोपी के घर की घेराबंदी कर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान, बाड़ी की विधिवत तलाश ली गई जिसमें आरोपी के कब्जे से 72 पाव देशी प्लेन, 279 अंग्रेजी शराब और 70 बियर की बोतल समेत जरीकन और प्लास्टिक बॉटल में भरी 101 लीटर महुआ शराब *कुल 206 लीटर शराब कीमती ₹73000* का बरामद हुआ है । घरघोड़ा पुलिस पहले भी आरोपी शिव प्रसाद के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । अवैध शराब के भारी मात्रा में जप्त पर *आरोपी शिव प्रसाद बेहरा पिता स्व. समारू बेहरा उम्र 52 साल निववासी रायकेरा थाना घरघोड़ा* के विरूद्ध आबकारी एक्ट की गैर जमानती धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही की गई है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक प्रहलाद भगत, सुमित उरांव, कन्हैया भगत, प्रदीप तिग्गा और महिला आरक्षक रश्मि तिर्की की सराहनीय भूमिका रही है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This