विधायक प्रकाश नायक ने जिले व प्रदेशवासियों को दी नवरात्री एवम दशहरा पर्व की शुभकामनाए, सरिया एवम पुसौर अंचल के दो दर्जन से अधिक दुर्गा पंडालों में पहुंच लिया मां जगत जननी का आशीर्वाद

spot_img
Must Read

रायगढ़ / प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्री पर्व के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में मां दुर्गा की भव्य पूजा अर्चना का विशेष आयोजन चल रहा है।जहा लगभग सभी ग्रामों में जगत जननी मां अम्बे आकर्षित साज सज्जा युक्त पंडालों में विराजमान है।जहा 9 दिनों तक माता की पूजा अर्चना की जा रही है।इसी तारतम्य में विधायक प्रकाश नायक आशीर्वाद यात्रा के तहत सरिया अंचल के ग्राम अमूर्रा,बरपाली,बार,गोबरसिंघा, साल्हेओना,छूहीपाली,बिलाईगढ, कटंगपाली,पिहारा,बिलाईगढ़, बोंदा स,पंचधार, भठली,सांकरा, पडीगांव, छीछोरउमरिया,पुसौर नगर पंचायत,पुसौर बोरोडीपा,नवापारा अ,कोडपाली,ठेंगापाली,बड़े हल्दी,मल्दा,मिडमिडा पहुंचे। जहां मां जगदम्बे की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।वही इस अवसर पर विधायक द्वारा समस्त जिले एवम प्रदेशवासियों को नवरात्री पर्व एवम दशहरा की शुभकामनाए प्रदान की गई।उन्होंने बताया कि

वैसे तो हर दिन जगत जननी मां दुर्गा के उपासना का दिन है।परंतु नवरात्र में इनकी पूजा अर्चना का विशेष महत्त्व है।माता की अराधना से जहा सभी मनुष्य के सभी कष्ट और संकट दूर होते है।वही मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।विदित हो कि ग्रामीण अंचलों में ग्रामिनजनों के सामूहिक प्रयास से माता दुर्गा के पूजन का कार्यक्रम आयोजित होता है।जिसमे समूचे ग्रामीणजन शामिल होते है। नौ दिनों तक पूरा अंचल मां जगत जननी की भक्ति में लीन नजर आता है।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से केशव पातर,अरुण शर्मा,नरेश साहू,युवराज चौधरी,कृष्णचंद प्रधान,बुद्धदेव बेहरा,,सतीश सिंह, संजय बारीक,अजीत पातरे,पल्लवी निषाद,भुवनेश्वर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

केलो डेम लूटपाट मामले में फरार आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं रिमांड पर, एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी रायगढ़, ...

More Articles Like This