जेपीएल में लिटिल एंजेल्स ’’वार्षिक खेल प्रतियोगिता, सलिहाभांठा, 2024’’ का आयोजन

spot_img
Must Read

 बच्चों द्वारा प्रदर्शित खेल कौशल अद्धभूत व रोमांचित करने वाला: ऋषिकेश

तमनार – जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा तमनारांचल में संचालित लिटिल एंजेल संेटर में अध्ययनरत नौनिहाल बच्चों में निहित प्रतिभा को निखारने एवं प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच प्रदान करने के लिए लिटिल एंजेल्स ’’वार्षिक खेल प्रतियोगिता, सलिहाभांठा, 2024’’ का आयोजन किया गया। जिसमें संचालित 09 सेंटर सलिहाभांठा, डोलेसरा, कुजेमुरा, लिबरा, टपरंगा, आमगांव, बुड़िया, कचकोबा, छर्राटांगर में अध्ययनरत 200 छोटे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक व खेल विधाओं में शानदार करतब दिखाते हुए परिजनों एवं उपस्थिज जनमानस का मन मोह लिया।  

शुभारंभ कार्यक्रम ऋषिकेश शर्मा, महाप्र्रबंधक व विभागाध्यक्ष सीएसआर. जेपीएल के मुख्य आतिथ्य,  राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक की अध्यक्षता,  शीतल पटेल, उपप्रबंधक जेपीएल, ललिता सिदार, सरपंच ग्राम पंचायत सलिहाभांठा, हारा बाई पटेल, पूर्व सरपंच रामसाय पैंकरा, हेमसागर पैंकरा, भगत राम चौधरी, मनोज पटेल, भुनेश्वर सिदार प्रबुद्ध नागरिकों, परिजनों, मातृ शक्ति माताओं की गरीमामय विशिष्ठ आतिथ्य में वीणापाणी मॉ शारदा के छायाचित्र में पुर्ष्पापण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

वार्षिक खेल प्रतियोगिता में सर्वप्रथम बच्चों के 50 मीटर दौड़ को शीतल पटेल ने फीता काटकर प्रारंभ किया। इसके उपरांत बच्चों के लिए आयोजित लूडो, जलेबी दौड़, म्यूजिक चेयर, बलून रेस एवं फैंस ड्रेस स्पर्धा का आयोजन किया गया था। खेल के इन विधाओं में नौनिहाल छोटे छोटे बच्चों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित शताधिक प्रबुद्ध नागरिकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः स्वर्ण, सिल्वर एवं कास्य पदक व स्मृति चिंह प्रदान कर उनके प्रतिभासम्पन्नता को सम्मान किया गया।  

     इस अवसर पर कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुए राजेश रावत ने जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा तमनारांचल में शिक्षा के बेहतरी व क्षेत्रीय बच्चों को गुणवत्तपूर्ण शिक्षा के किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालते संस्थान की प्रतिबद्धता दुहराई। उन्होनें कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के अवश्यक है। कार्यक्रम में उपस्थित शीतल पटेल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन बच्चों के प्रतिभा सम्पन्ना को निचाारनेे केस साथ उनके रूचि को पहचाने का एक माध्यम है। वहीं अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में ऋषिकेश शर्मा ने कहा कि जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार क्षेत्र में शिक्षा के समुचित विकास के लिए संकल्पित है। ग्रामीण छात्र/छात्राओं को अंग्रेजी भाषा का समुचित ज्ञान सुनिश्चित करने तथा उनके लिए क्षेत्र के उच्च अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में सरलता पूर्वक दाखिला दिलाने के लिए लिटिल एंजेल सेंटर की स्थापना की परकल्पना की गई है। आज विभिन्न ग्रामों में संचालित सेंटर के 200 बच्चों के लिए आयोजित लिटिल एंजेल्स ’’वार्षिक खेल प्रतियोगिता, सलिहाभांठा, 2024’’ अपने आप में अद्धभूत है। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रदर्शित खेल कौशल रोमांचित करने वाला है। सही मायने में इस प्रकार के आयोजन इन ग्रामीण बच्चों कीे प्रतिभा सम्पन्नता को निखारने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

   कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में प्रबुद्ध क्षेत्रवासी, स्व सहायता समूह की महिलाएॅ, युवा, स्वास्थ्य संगिनियॉ, ग्राम प्रेरक उपस्थित थे। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम सीएसआर के समस्त सदस्यों का योगदान महत्त्वपूर्ण रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन श्री प्रफुल्ल सतपथी ने किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

सार्वजनिक स्थान स्थानों पर शराबखोरी करने वाले 5 व्यक्तियों पर आबकारी के तहत कार्रवाई रायगढ़, 3 अक्टूबर । एसएसपी शशि...

More Articles Like This