03 फरार वारंटियों को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर किया न्यायालय में पेश

spot_img
Must Read

16 नवंबर, रायगढ़ । पुसौर पुलिस ने आज तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। ये वारंटी मारपीट मामले के आरोपी थे और न्यायालय में पेशी के लिए उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके कारण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ के न्यायालय ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।  

गिरफ्तारी वारंट के परिपालन में पुसौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में टीकम सिदार (46 वर्ष), अजय सिदार (23 वर्ष), और खीरसागर सिदार (28 वर्ष), सभी निवासी ग्राम जिलाड़ी थाना पुसौर शामिल हैं। गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे न्यायालय की कार्यवाही के लिए समय पर उपस्थित हों और वारंट या कानूनी मामलों में सहयोग करें। न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकते हैं, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई होती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This