spot_img
Friday, July 3, 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव विभाष सिंह ठाकुर ने जिलेवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

spot_img
Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव एवं जिले के फायर ब्रांड कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर ने समस्त जिलेवासियों को असत्य पर सत्य की जीत विजयादशमी दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए ढेरो बधाई दी है।
कांगे्रस नेता विभाष सिंह ठाकुर ने कहा कि विजयादशमी दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध करके अधर्म पर धर्म की जीत स्थापित की थी। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है।
विभाष सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि दशहरा के दिनलोग शस्त्र-पूजा करते हैं और नया कार्य प्रारम्भ करते हैं। ऐसा विश्वास है कि दशहरा के दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है उसमें विजय मिलती है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति-पूजा का पर्व है। हम सभी को भी दशहरा के अवसर पर नये और अच्छे कार्य की शुरूआत करनी चाहिए ताकि उस कार्य में हमें सफलता मिले।

Latest News

साय सरकार के नेतृत्व में ओपी के प्रयासों से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में बह रही विकास की बयार:- दीपक सिदार

DMF मद से 6 प्रमुख सड़क एवं 3 अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, 21.95 करोड़ की लागत से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!