सोनिया नगर सब स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, कोतवाली पुलिस कर रही जांच…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । आज दिनांक 18/08/2023 के सुबह थाना कोतवाली में सोनिया नगर सब स्टेशन के पास रेल्वे ट्रैक के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पड़े हाने की सूचना प्राप्त हुआ । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह स्टाफ मौके के लिये रवाना किया गया । मौके पर पहुंचे स्टाफ को अप और डाउन रेलवे लाइन के बीच अज्ञात मृतक की उम्र करीब 50-55 साल का शव पड़ा मिला। कोतवाली स्टाफ द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही दौरान घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण किया गया । मृतक आसमानी रंग का टी-शर्ट और कत्था रंग का पैंट पहने हुये है, जिसके पास किसी प्रकार का पहचान पत्र (आईडी) नहीं मिला है, आसपास के लोग से मृतक के संबंध में पूछताछ किये जाने पर किसी ने मृतक को नहीं पहचाना । पंचनामा कार्यवाही बाद कोतवाली पुलिस द्वारा शव को केजीएच के मच्युरी में रखवाया गया है । थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर अज्ञात मृतक के वारिसानों की पतासाजी कर रही है, मृतक के फोटोग्राफ्स कई व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर मृतक के संबंध में जानकारी देने कोतवाली पुलिस रायगढ़ के द्वारा अपील किया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

भाजपा का ‘जनजातीय गौरव दिवस’ केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के मुद्दों से ध्यान भटकाने का...

भाजपा का 'जनजातीय गौरव दिवस' केवल राजनीतिक ढोंग और प्रशासनिक शक्तियों का दुरुपयोग, आदिवासियों के बुनियादी व जल-जंगल-जमीन के...

More Articles Like This