रोजगार कार्यालय के पास हथियार लहराता मिला युवक, युवक पर चक्रधरनगर पुलिस ने की आर्म्स एक्ट कार्यवाही

spot_img
Must Read

रायगढ़ । आज दिनांक 18/08/2022 के दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक युवक पंजरी प्लांट रोजगार कार्यालय के पास हाथ में हथियार लिये आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने के पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर जाकर तस्दीक और कार्यवाही करने का निर्देश दिये । चक्रधरनगर पेट्रेालिंग मौके पर पहुंची जहां युवक *सूरज यादव पिता सुनील यादव उम्र 20 साल निवासी पंजरी प्लांट थाना चक्रधरनगर* हाथ में एक चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते मिला जिसे सुरक्षा पूर्वक हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी सूरज यादव के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में *धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* की कार्यवाही कर न्यायिक डिमांड पर भेजा गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कचरा गाड़ी पर मुख्यमंत्री का होर्डिंग! घरघोड़ा में ‘सुशासन तिहार’ के प्रचार का अनोखा अंदाज, व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रायगढ़ जिस गाड़ी में घर-घर से कचरा उठाया जाता है, उसी पर मुख्यमंत्री के सुशासन तिहार का होर्डिंग लगाकर...

More Articles Like This