spot_img
Tuesday, August 11, 2026

पुसौर विकासखंड शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी-विधायक प्रकाश नायक, ग्राम छिछोरउमरिया में विधायक प्रकाश नायक के हाथो हुआ सायकल वितरण

spot_img
Must Read

रायगढ़-प्रदेश की कांग्रेस भूपेश बघेल की सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है।मुख्यमंत्री चाहते है कि हमारे प्रदेश की बेतिया पढ़े और आगे बढ़े।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर विकासखंड के ग्राम छिछोरउमरिया के हाई स्कूल में छात्राओं को सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कही गई।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि पुसौर विकासखंड शिक्षा के हब के रूप में जाना जाता है।जहा प्रति वर्ष बोर्ड परीक्षा में छात्र छात्राए प्रवीण्य सूची में अपना नाम दर्ज कराने कामयाबी हासिल करती है।वही विधायक द्वारा छिछोरउमरिया के विधार्थियो से भी अध्यन में मेहनत कर प्रदेश के टॉप टेन सूची में नाम दर्ज करवाने अपील की गई।
छात्राओं में दिखा उत्साह
गौरतलब हो कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरस्वती सायकल योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।जिसके तहत दूर दराज से अध्यन करने आने वाली नवमी कक्षा की पात्र छात्राओं को योजना के तहत निशुल्क सायकल प्रदान किया जाता है।इसी तारतम्य में विधायक प्रकाश नायक के हाथो ग्राम छिछोरउमरिया में दर्जनों छात्राओ को सायकल वितरण किया गया।जिसे लेकर छात्राओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से सुखसागर गुप्ता,राजेश साहू,ललित भोय,पूर्णानन्द नायक,शिशुपाल भोय,संजय भोय, टेकलाल बरेठ,लक्ष्मण सिदार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम ग्रामीणजनो की उपस्थिति रही।

Latest News

बूथ तक ओबीसी वर्ग को जोड़ना लक्ष्य” – रायगढ़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा की पहली जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

तिरंगा यात्रा, संत रविदास जयंती और प्रबुद्धजन सम्मान समारोह को लेकर बनी रणनीति रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!