तमनार पुलिस की अवैध शराब पर दूसरे दिन भी कार्यवाही, अलग-अलग चार मामलों में 68 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…

spot_img
Must Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर जिले के थाना तमनार क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में पिछले दो दिनों से अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर मुखबिर लगाकर पुलिस छापेमारी कर रही है ।

क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार द्वारा प्रत्येक बीट में मुखबिरों के साथ अपने स्टाफ लगाकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की जानकारी लिया जा रहा है जिसमें कल तमनार पुलिस ने उरांवपारा तमनार में आरोपी धनाऊ राम उरांव से 04 लीटर महुआ शराब, सीतापुर चौंक मिलूपारा में आरोपी रेशम लाल सिदार से 40 लीटर महुआ शराब, लालपुर चौंक मिलूपारा में आरोपी हेम सागर भगत से 20 लीटर महुआ शराब तथा आज हिझंर चौंक तमनार मेंआरोपी सालिक राम विश्वकर्मा को 04 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया है । इस प्रकार पिछले दो दिनों में तमनार पुलिस ने चार आरोपियों से *कुल 68 लीटर महुआ शराब की जप्ती* कर आरोपियों पर थाना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में शराब रेड कार्यवाही में सउनि खेमराज पटेल, नरसिंह नाथ यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार कुर्रे, अनुप कुमार कुजूर, पारसमणी बेहरा, आरक्षक अनुप मिंज, भीष्मदेव सागर और पुरूषोत्तम सिंह सिदार शामिल थे ।
*शराब रेड़ की अलग-अलग कार्यवाही में पकड़े गये आरोपी*-
(1) आरोपी धनाऊ राम उरांव पिता स्वर्गीय पुसे राम उरांव 50 साल उरांवपारा तमनार थाना तमनार
(2) सालिक राम विश्वकर्मा पिता कृपाल विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी छातासराई थाना लैलूंगा
(3) हेमसागर भगत पिता दशरथ भगत उम्र 29 साल निवासी छातासराई थाना लैलूंगा
(4) रेशम लाल सिदार पिता 36 साल कोड़ामाई थाना लैलूंगा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

टपरंगा प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ, दस टीमें हो रही शामिल

पहले 140 खिलाड़ियों का हुआ आॅक्षन, दस टीम ओनर्स ने बोली लगाकर खरीदे खिलाड़ी रायगढ़ 6 अक्टूबर। क्षेत्र के क्रिकेट...

More Articles Like This