सच्चा जनाधार दावों से नहीं, जनता के विश्वास और समर्थन से तय होता है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

सच्चा जनाधार दावों से नहीं, जनता के विश्वास और समर्थन से तय होता है – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़:- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओ.पी. चौधरी ने जनजातीय गौरव दिवस और दिल्ली के रामलीला मैदान की तस्वीरों वाला पोस्टर सोशल मंच पर साझा करते हुए लिखा – सच्चा जनाधार दावों से नहीं, जनता के विश्वास और समर्थन से तय होता है।

ओ.पी. चौधरी ने कहा कि फर्क साफ है। एक तरफ दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का बड़ा आह्वान था, बड़ी-बड़ी बातें थीं, लेकिन मैदान में अराजकता की खाली कुर्सियाँ थीं। दूसरी तरफ धरमजयगढ़ में भाजपा के छोटे से आह्वान पर जन विश्वास का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। उन्होंने कहा जनता ने बता दिया कौन किसके साथ है। कांग्रेस ने दिल्ली में पूरी ताकत झोंक दी, फिर भी लोग नहीं आए। धरमजयगढ़ में किसी ने भीड़ जुटाने का दावा नहीं किया था, फिर भी हजारों आदिवासी भाई-बहन अपने धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन करने खुद चलकर आए। यही दिखावे और विश्वास का फर्क है। जनजातीय गौरव दिवस की मुखालफत करते-करते कांग्रेस के किसी भी नेता ने जनजातीय दिवस की बधाई देना तक मुनासिब नहीं समझा। जिस समाज के महापुरुष की जयंती पूरा देश मना रहा था, उस पर कांग्रेस की खामोशी उसकी मानसिकता को उजागर करती है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कांग्रेस आज तक आदिवासियों की उपेक्षा पूर्ण मानसिकता से नहीं उबर पाई है। यह सिर्फ एक दिन की चुप्पी नहीं है, यह कांग्रेस की 70 साल की सोच है। कांग्रेस ने आदिवासियों को हमेशा वोट बैंक समझा, कभी गौरव नहीं दिया। भाजपा ने बिरसा मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस दिया, तो कांग्रेस को तकलीफ हो गई। ओ.पी. चौधरी ने कहा कांग्रेस को यह समझना होगा कि अब आदिवासी समाज जाग चुका है। वह अब उन नेताओं के पीछे नहीं चलेगा जो सिर्फ दिल्ली में कुर्सियाँ सजाते हैं। वह उनके साथ चलेगा जो धरमजयगढ़ में उनके बीच बैठकर उनके महापुरुष का जयकारा लगाते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत खरसिया मंडल-2 में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन लोकतंत्र एवं संविधान...

More Articles Like This