बगीचा मुख्यालय में आज भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर मुख्य सड़कों पर रैली और जमकर किया विरोध प्रदर्शन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

बगीचा.26 जूलाई. (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले के बगीचा मुख्यालय में आज भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर मुख्य सड़कों पर रैली और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

भाजयुमो के दिग्गज नेता नितिन राय ने सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिलाया.


भाजपाइयों का कहना था कि कांग्रेस ने लिखित में वादा किया था कि सरकार गठन के 10 दिन के भीतर 1 लाख 80 हजार दैनिक वेतन भोगी और अनियमित संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण कर देंगे।लेकिन आज सरकार गठन के 4 वर्ष बाद भी कोई बात करने तक को तैयार नहीं है। इस प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के तीन साल में पूरी तरह विफल बताया. कांग्रेस सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात कही थी लेकिन गरीबों को PDS का राशन भी उपलब्ध नहीं हो रहा है.


भाजपाइयों ने बस स्टैंड बगीचा में धरना प्रदर्शन कर रैली निकाल कर बगीचा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. इसमें बेरोजगार युवाओं को 25 सौ रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का मांग की गई.
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,नितिन राय,कोषाध्यक्ष वरुण जैन, मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष राम सलोने मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This