पिंक टॉयलेट,ट्विन बिन एवं टेलवे अंडर ब्रिज कार्य में जिंदल प्रबंधन ने दिया सी एस आर फंड-महापौर श्रीमती जानकी ने जताया आभार

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रेलवे ओवर ब्रिज के मरम्मत निर्माण कार्य हेतु महापौर ने किया भूमि पूजन

रायगढ़ / नगर निगम के महापौर श्रीमती जानकी काट्जू द्वारा शहर विकास में सहयोग हेतु जिंदल स्टील पावर लिमिटेड को सी एस आर मद से महिलाओं के लिये पिंक टॉयलेट,रेलवे ओवर ब्रिज बोगदा पुल पर पानी निकासी हेतु मरम्मत निर्माण कार्य एवं ट्विन बिन की मांग की गई थी जिसमें वर्तमान में पिंक टॉयलेट का उद्घाटन और रेलवे अंडर ब्रिज पर भूमि पूजन किया गया।महापौर ने सहयोग के लिये जिंदल प्रबंधन को आभार जताया है।
महापौर जानकी काट्जू एवं पूर्व कमिश्नर श्री संबित मिश्रा के पहल से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के सी एस आर मद से पिंक टॉयलेट,रेलवे ओवर ब्रिज बोगदा पुल पर पानी निकासी हेतु निर्माण कार्य एवं ट्विन बिन की मांग की गई थी,जिस पर विगत दिनों विनोबा नगर दुर्गा मंदिर समीप पिंक टॉयलेट का उद्घाटन और रेलवे ओवर ब्रिज बोगदा पुल पर पानी निकासी निर्माण कार्य लागत 7 लाख का भूमि पूजन किया गया,
मालधक्का रोड रेलवे ओवरब्रिज में हर साल बरसात में पानी भरने के कारण क्षेत्रवासियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है,जिसे सुगम बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था हेतु लगातार शिकायत और मांग की जा रही थी,महापौर जानकी काट्जू ने उक्त समस्या को संज्ञान में लेकर जिंदल सी एस आर मद से कार्य का आरंभ कराया महापौर ने कहा की अब समस्याओं से निजात मिलेगा बदबू भी नही आएगा और आवजाजी में भी सहूलियत होगा,वही महिलाओं को शहर के अंदर प्राइवेसी के साथ पिंक टॉयलेट की सुविधा मिलेगी,साथ ही सी एस आर मद से ट्विन बिन भी लगाया जाएगा जिससे शहर स्वस्थ और सुंदर बनेगा,भूमि पूजन दौरान क्षेत्र के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी तथा दिबेश सोलंकी भी उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि जिंदल स्टील पावर से हमने शहर विकास हेतु पिंक टॉयलेट,ट्विन बिन एवं रेलवे अंडर ब्रिज में पानी निकासी समस्या हेतु निर्माण कार्य के लिये मांग किया था जिसे जिंदल प्रबंधन ने स्वीकार करते हुए सहयोग प्रदान किया पिंक टॉयलेट के उद्घाटन में ई डी समेत क्षेत्र में नगरिकगण उपस्थित रहे वही रेलवे ओवर ब्रिज के मरम्मत निर्माण कार्य हेतु वार्ड पार्षद की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया,महापौर ने सहयोग प्रदान करने के लिये जिंदल पावर प्रबंधन को आभार ब्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This