spot_img
Thursday, August 6, 2026

ग्राम गढ़उमरिया  में द्वादश कर्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम  में सम्मिलित हुए पूर्व विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल

spot_img
Must Read

भूतपूर्व मालगुजार  जयेशचंद्र पंडा से भेंट करके उनका कुशल क्षेम  जाना

रायगढ़।  पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता  विजय अग्रवाल  ने आज ग्राम गढ़उमरिया निवासी  भाजपा कार्यकर्ता विभूति पंडा के भतीजा एवं भरत भूषण पंडा के जेष्ठ पुत्र स्वर्गीय मनीष पंडा के द्वादश कर्म में सम्मिलित हुए दिवंगत मनीष पंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए स्वर्गीय  मनीष पंडा जी के छोटे भाई  राकेश पंडा को परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य की तरह परिवार की जिम्मेदारी का बोध कराते हुए सांत्वना प्रदान किए l

तत्पश्चात ग्राम गढ़ उमरिया के भूतपूर्व मालगुजार  जयेश चंद्र पंडा के निवास जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा।
जयेश चंद्र पंडा काफी दिनों से अस्वस्थ हैं, श्री पंडा जी अपने युवा दिनों से  विजय अग्रवाल  के साथ जुड़े हुए हैं और आज उनके दोनों पुत्र  मनमोहन पंडा एवं  रजत पंडा भी  विजय अग्रवाल  के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी को अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं l
आज  जयेश चंद्र पंडा जी के यहां  विजय अग्रवाल  युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी जी के जीवन एवं उनके त्याग के बारे में उन्होंने जो महत्वपूर्ण बातें बताई वह आने वाली युवा पीढ़ी को एक नई प्रेरणा प्रदान करेगी जो भी युवा पीढ़ी जो मोदी जी के महत्व को नहीं जानती वह भी आज इन बातों को सुनकर काफी प्रभावित होंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करने के लिए सक्रिय रुप से तत्पर हो जाएंगे l आज उनके निवास में ग्राम रोडोपाली से भूतपूर्व मालगुजार  बलदेव पंडा , आनंद पंडा उपस्थित थे एवं साथ ही ग्राम गढ़उमरिया के भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकांत नायक, हितेंद्र पंडा, आशीष दास, परशुराम गुप्ता, संतोष नंदे, संदीप पंडा, त्रिलोकी पंडा, कपूरचंद पंडा, आकाश नंदे, राहुल गुप्ता, हेमचंद्र गुप्ता, अतुल्य पंडा एवं  मोहित सतपथी उपाध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर,   रायगढ़ से अनुपम पाल प्रदेश संयोजक भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमरदीप जटाल उपस्थित थे l
इसी कड़ी में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल  अपने पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर भेंट वार्ता करते हुए परिवारजनों से उनका हालचाल जाना जिनमें वरिष्ठ नेता परशुराम गुप्ता वरिष्ठ नेता  संतोष नंदे एवं युवा नेता संदीप पंडा  भी सम्मिलित हैं l
अपने बीच अपने लोकप्रिय नेता  विजय अग्रवाल को पाकर ग्राम गढ़ उमरिया के सभी कार्यकर्ता भाव विभोर हो उठे एवं एक नए जोश और उमंग के साथ उनके साथ कदम से कदम मिलाते हुए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से जीत दिलाने को संकल्पित हुए l

Latest News

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, चक्रधरनगर पुलिस ने महिला समेत 4 आरोपियों को दबोचा…2 लाख की मशरूका, नकदी, सोने का टॉप्स, साइकिल...

निगरानी बदमाश शिवा सारथी गैंग गिरफ्तार, चोरी से पहले की थी रेकी, पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!