spot_img
Friday, June 19, 2026

विशेष अभियान : लंबे समय से फरार 17 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । आसन्न विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिला पुलिस अपनी तैयारियों पर है । वही एक ओर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबे समय से फरार चले रहे वारंटियों एवं गिरफ्तारी के लिए लुक छिप रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिये अभियान चलाया जा रहा है । सबसे पहले ऐसे अपरोपियों को रखा गया है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे और कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था । थाना प्रभारियों ने ऐसे वारंटियों की लिस्टिंग कर रखी है जो थानाक्षेत्र में लुक-छिप कर आते-जाते हैं, उन पर मुखबिर लगाकर धरपकड़ शुरू की गई है ।

अभियान के तहत कल विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार वारंटियों पर छापेमारी कर पकड़ा गया जिसमें घरघोड़ा पुलिस टीम ने 6, खरसिया ने 04, तमनार ने 03 तथा कापू, चक्रधरनगर, कोतरारोड और लैलूंगा ने 1-1 स्थायी वारंटी ( *कुल 17* ) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

अभियान के दौरान गिरफ्तारी वारंट जारी- 09 वारंटी भी पकड़े गये जिन पर माननीय न्यायालय द्वारा वारंट किये गये थे । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा द्वारा फरार वारंटियों की मॉनिटरिंग की जा रही है । एडिशनल एसपी बताये कि फरार वारंटियों पर धरपकड़ी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

Latest News

तमनार पुलिस की अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई, ग्राम कोडकेल में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की क्षेत्रों में लगातार जारी है कार्रवाई 17 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!